• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महाराष्ट्र में बैलेट पेपर से चुनाव हार गई भाजपा: संजय राउत

BJP lost elections held via ballot paper in Maharashtra: Sanjay Raut - Mumbai News in Hindi

मुंबई। महाराष्ट्र में हुए एमएलसी चुनावों के परिणामों को लेकर शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में बैलेट पेपर से चुनाव हुए और भाजपा हार गई। मुंबई में मीडिया से बातचीत के दौरान संजय राउत ने तंज कसते हुए कहा कि वाराणसी जो पीएम मोदी का संसदीय क्षेत्र है, वहां बैलेट पेपर से चुनाव होने पर भाजपा हार गई। भाजपा लखनऊ में भी हारी, और महाराष्ट्र के ग्रेजुएट निर्वाचन क्षेत्रों में भी, जहां-जहां बैलेट पेपर का इस्तेमाल हुआ, वहां हार का सामना करना पड़ा। संजय राउत ने आगे कहा कि भाजपा को अपनी यह हार स्वीकार कर लेनी चाहिए। भाजपा के अंदर अब गहरा दुख और शोक का माहौल है। वह नागपुर, काशी और लखनऊ में हार गई।
एमएलसी चुनावों के परिणामों में कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा नेताओं के बयानों पर संजय राउत ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि आपकी 'खुशी' इस बात पर क्यों टिकी है कि कांग्रेस कोई सीट नहीं जीत पाई? लेकिन ऐसी एक सीट बाकी सौ सीटों के बराबर है- नागपुर, बनारस और लखनऊ।
उन्होंने दावा किया है कि भाजपा के लोग हमेशा हारेंगे। अब तक वे धोखाधड़ी करके जीतते आए हैं, लेकिन अब हमेशा हारेंगे।
दूसरी ओर, नागपुर स्नातक विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार अभिजीत गोविंदराव वंजारी ने जीत दर्ज की है।
उन्होंने कहा कि मैं अपनी जीत को लेकर आश्वस्त था। मुझे अपने मतदाताओं के बारे में पता था, मैंने सर्वे किया था, और पिछले छह साल में जिस तरह से काम किया था, मुझे पता था कि उसका फायदा मुझे मिलेगा। इसी रणनीति के तहत हमने चुनाव का संचालन किया।
उन्होंने कहा कि हमारे साथ कई संगठन और घटक काम कर रहे थे। विरोधियों ने जिस तरह का माहौल बनाने की कोशिश की, उसका इस चुनाव पर कोई असर नहीं हुआ। लोगों ने काम को पसंद किया और उसी आधार पर मुझे वोट दिया, इसलिए मैं इस चुनाव में जीत कर आया हूं, जबकि भाजपा ने इस चुनाव को जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP lost elections held via ballot paper in Maharashtra: Sanjay Raut
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sanjay raut, maharashtra mlc elections, bjp, shiv sena ubt, congress, abhijit vanjari, nagpur graduate constituency, ballot paper elections, maharashtra politics, legislative council elections, election results, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved