• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाजपा नेताओं को है मुस्लिम फोबिया, इमरान खान को भारत छोड़ने के निर्देश पर विपक्ष का सरकार पर हमला

BJP leaders suffer from Muslim-phobia: Opposition attacks government over directive for Imran Khan to leave India - Mumbai News in Hindi

मुंबई। अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने के लिए दिए गए निर्देश को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। शिवसेना प्रवक्ता संजय निरुपम ने पुलिस की कार्रवाई का बचाव किया, जबकि एआईएमआईएम प्रवक्ता वारिस पठान ने भाजपा पर मुस्लिमों के प्रति नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाया। भाजपा विधायक परिणय फुके ने इमरान पर निशाना साधते हुए उन पर देश की छवि खराब करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। भाजपा नेता किरीट सोमैया ने भी अभिनेता पर विदेशी फंडिंग मिलने और देश में अराजकता फैलाने की साजिश में शामिल होने के आरोप लगाए हैं। शिवसेना प्रवक्ता संजय निरुपम ने आईएएनएस से बातचीत में इमरान खान के मामले पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, ''हिंदी फिल्मों के फ्लॉप अभिनेता और सालों से बेरोजगार रह रहे इमरान खान अमेरिकी नागरिक हैं। वह भारत में वीजा पर रह रहे हैं। वीजा नियमों के हिसाब से अगर कोई विदेशी नागरिक भारत में रह रहा है, तो वह भारत सरकार के खिलाफ किसी प्रदर्शन या आंदोलन में शामिल नहीं हो सकता। उसकी राजनीति में कोई गतिविधि नहीं हो सकती और वह राजनीतिक कार्यक्रमों में हिस्सा नहीं ले सकता।''
निरुपम ने कहा, ''इमरान ने जोश में आकर इन शर्तों का उल्लंघन किया, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया। हिरासत में लिए जाने के बाद उनकी विदेशी नागरिकता से जुड़ी जानकारी सामने आई और इसके बाद उन्हें 28 अक्टूबर तक भारत से जाने के लिए कहा गया। अब उन्हें देश छोड़ना ही पड़ेगा।''
एआईएमआईएम प्रवक्ता वारिस पठान ने इमरान खान को भारत छोड़ने के निर्देश पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के नेता मुस्लिम नामों वाले लोगों को निशाना बना रहे हैं। आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने कहा, '' भाजपा नेताओं को मुस्लिम फोबिया हो गया है, जहां इनको 'खान' दिखता है, वहीं इनको परेशानी होने लगती है। हमने इस प्रदर्शन में और लोगों के चेहरे भी देखे हैं। क्या सरकार ने उन्हें भी नोटिस थमाया है?''
वारिस पठान ने आगे आरोप लगाया कि इमरान के खिलाफ कार्रवाई नफरत फैलाने के इरादे से की गई है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का सभी को अधिकार है। इमरान भारतीय नागरिक नहीं, बल्कि विदेशी नागरिक हैं, लेकिन इस आधार पर की गई कार्रवाई के पीछे की वजहों पर सवाल उठाना भी जरूरी है। इमरान खान कोई आतंकवादी नहीं थे। बस सरकार को एक मौका मिल गया। यह मुस्लिम फोबिया है और कुछ नहीं।''
भाजपा विधायक परिणय फुके ने भी इस मामले में इमरान खान पर तीखी टिप्पणी की। नागपुर में आईएएनएस से बातचीत के दौरान उन्होंने मुंबई पुलिस की कार्रवाई का समर्थन करते हुए अभिनेता पर प्रदर्शन के जरिए देश की छवि खराब करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ''इमरान खान जैसे आस्तीन के सांप प्रदर्शन में घुसकर देश का नाम बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए ऐसे सांपों को कुचल देना चाहिए। यह काम मुंबई पुलिस अच्छे से जानती है।''
भाजपा नेता किरीट सोमैया ने भी इमरान खान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने अपने रिकॉर्ड किए गए एक वीडियो में दावा किया, ''अमेरिकी नागरिक इमरान खान को पाकिस्तान से फंडिंग और कुछ अन्य देशों से समर्थन मिल रहा है। इस मदद का इस्तेमाल भारत में अराजकता फैलाने और साजिशों में शामिल होने के लिए किया जा रहा है। मैं मुंबई पुलिस तथा इमिग्रेशन विभाग की कार्रवाई का स्वागत करता हूं। भारत में अराजकता फैलाने के लिए विदेशी फंड का इस्तेमाल करने वाले लोगों के खिलाफ भी इसी तरह की कार्रवाई होनी चाहिए।''
किरीट सौमेया ने इमरान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी और पुलिस जांच पूरी होने तक अभिनेता पर यात्रा प्रतिबंध लगाने की मांग की थी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP leaders suffer from Muslim-phobia: Opposition attacks government over directive for Imran Khan to leave India
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: imran khan, waris pathan, sanjay nirupam, parinay fuke, kirit somaiya, mumbai police, bjp, aimim, shiv sena, visa rules, political controversy, india news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved