• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुंबई फ्लाईओवर पर बाइक और ट्रक की टक्कर, तीन की मौत

Bike and truck collide on Mumbai flyover, three dead - Mumbai News in Hindi

मुंबई। मुंबई में परेल फ्लाईओवर पर बाइक और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हुई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों बाइक पर सवार थे और उल्टी दिशा से आ रहे थे। यह हादसा सुबह 6.15 बजे के आसपास हुआ। तीनों मोटरसाइकिल पर तेज गति से परेल पुल के पार दक्षिण मुंबई की ओर जा रहे थे, तभी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क के डिवाइडर पर चढ़ गई। इस दौरान वह सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गंभीर चोट लगने के बाद तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
उन्हें पास के के.ई.एम अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पीड़ितों में 24 वर्षीय तनीश पतंगे और 25 वर्षीय रेणुका तामरेकर शामिल हैं और दूसरी लड़की की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। ट्रक चालक ने स्थानीय पुलिस स्टेशन जाकर दुर्घटना पर विस्तृत बयान दिया और पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bike and truck collide on Mumbai flyover, three dead
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bike, truck, mumbai flyover, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved