• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

मुंबई : बेस्ट के 36 हजार कर्मचारियों की हड़ताल, लोगों को होगी भारी मुश्किल

मुंबई। मुंबई की दूसरी लाइफ लाइन कही जाने वाली बेस्ट बस के करीब 36 हजार कर्मचारी रविवार रात 12 बजे से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर रहेंगे। आज रक्षाबंधन के दिन बस कर्मचारियों का हड़ताल पर जाना आम जनता के लिए भारी मुश्किल का सामना करना पड सकता है। मुंबई की लोकल ट्रेन के बाद दूसरी सबसे बडी पल्बिक ट्रांसपोर्ट में कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से परिवहन सेवा पर बुरा असर पडेगा।

बस यूनियन ने कई मांगों को लेकर हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। वेतन मिलने में हो रही देरी को केलर बेस्ट कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने का एलान किया है। हालांकि बेस्ट कर्मचारियों के संगठन के नेताओं और महापौर, मनपा आयुक्त अजोय मेहता के बीच बैठक जारी है जिसमें कर्माचारियों को मनाने की कोशिश की जा रही है।

इससे पहले महापौर ने कर्मचारियों को हर महीने की 10 तारीख को वेतन मिल जाने का आश्वासन दिया था, लेकिन कर्मचारी यह आश्वासन लिखित में दिए जाने की बात कर रहें हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BEST Buses Go Off Mumbai Roads As Workers Strike Over Salaries
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mumbai, best bus, workers, bus strike, rakshabandhan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved