मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता अनुपम खेर ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है। अनुपम खेर ने दिग्विजय सिंह को सेना पर दिए बयान को लेकर घेरा है, जिसमें दिग्विजय सिंह ने कहा था कि कश्मीरी लोग सेना और आतंकवादी दोनों के हाथों मारे जा रहे हैं। साथ ही अनुपम खेर ने दिग्विजय सिंह के बयान को अवास्तविक और बेवकूफी भरा बताया है। अनुपम खेर ने लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) एचएस पनाग के ट्वीट को लेकर भी निशाना साधा है।
अनुपम खेर ने ट्विट किया कि यह दुखद है कि लोग चर्चा में आने के लिए ऐसी टिप्पणी करते हैं। ज्ञातव्य है कि पनाग ने पत्थरबाजों से बचने के लिए एक आम आदमी का इस्तेमाल करने को लेकर सशस्त्र बल की निंदा की थी।
अनुपम खेर ले सेना के जवानों के साथ कश्मीर में हुए दुवर््यवहार को लेकर चुप्पी साधने पर बुद्धिजीवियों पर निशाना साधते हुए कहा कि कई बार राष्ट्रवाद दिखाना जरूरी होता है। साथ ही उन्होनें कहा कि जो भी देश के लिए बोलता है उसे आरएसएस या भाजपा की ओर झुकाव रखने वाला बता दिया जाता है।
दिल्ली पुलिस ने अदालत को बताया- बृजभूषण ने महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न करने का कोई मौका नहीं छोड़ा
विपक्ष चुनाव के बारे में बिल्कुल अलग तरीके से सोच रहा है: राहुल
PM मोदी ने 9 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई
Daily Horoscope