• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुकेश अम्बानी की एक और उपलब्धि , रिलायंस पहली भारतीय कंपनी बनी

Another achievement of Mukesh Ambani,Reliance becomes first Indian company - Mumbai News in Hindi

मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने मुकेश अंबानी की नेतृत्व में एक और बड़ी उपलब्धि प्राप्त कर ली है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड पहली भारतीय कंपनी बनी है , जिसका मार्केट कैपिटलाइजेशन (बाजार पूंजीकरण) 8 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। गुरुवार को 1.27 फीसदी उछाल के साथ रिलायंस के एक शेयर की कीमत 1,262 रुपए हो गई और कंपनी का मार्केट कैप 8,00,001.54 करोड़ रुपए तक जा पहुंची है। आरआईएल ने मार्केट कैप के मामले में टीसीएस को पछाड दिया है। टीसीएस का मार्केट कैप 7,77,870 करोड़ रुपए था। रिलायंस इंडस्ट्रीज के हेड के तौर पर मुकेश अंबानी की सैलरी पिछले एक दशक से 15 करोड़ रुपए ही ले रहे हैं। गत 10 सालों में मुकेश अंबानी ने अपनी तनख्वाह की बढोतरी नहीं की है। मुकेश अंबानी इस हिसाब से वे हर महीने- 1.25 करोड़ रुपए, हर दिन 4.16 लाख रुपए, हर घंटे 17,333 रुपए और हर मिनट 288 रुपए कमाते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Another achievement of Mukesh Ambani,Reliance becomes first Indian company
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mukesh ambani, reliance, first indian company, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved