मुंबई। महाराष्ट्र दौरे पर पहुंचे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मुंबई में शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान से क्रिकेट खेलने के मुद्दे पर कहा, ना हम पाकिस्तान जाते हैं और ना ही पाकिस्तान भारत में आता है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रिपोर्टर के उस सवाल का जवाब दे रहे थे जिसमें पूछा गया कि कश्मीर में जिस तरह के हालात चल रहे हैं, कल रात को ही 6 जवानों को मार दिया गया है। जी न्यूज ने भी भारत-पाकिस्तान मैच का कवरेज नहीं करना का फैसला लिया है। ऐसे में दोनों देशों के बीच जो मैच हो रहे हैं क्या उनका होना सही है।
इस सवाल का जवाब देते हुए अमित शाह ने कहा कि ये एक अंतर्राष्ट्रीय आयोजन का हिस्सा है। आपका क्या मानना है कि भारत कोई चैंपियंस ट्रॉफी ही ना खेले। भारत हर अंतर्राष्ट्रीय लीग से बाहर हो जाए। अंतर्राष्ट्रीय फोरम पर मैच होंगे तो खेलने ही होंगे।
बता दें कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह 110 दिन भारत दौर पर हैं। जिसके तहत शनिवार को मुंबई पहुंचे हैं। इस दौरान केंद्र सरकार के कार्यकाल पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि ये दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी का साल है। तीन साल के कार्यकाल में हमारे विरोधी भी हमपर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सकते।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमित शाह ने कहा, देश की अर्थव्यवस्था को भाजपा सरकार ने दुनिया में सबसे तेजी से उभरती हुई अर्थव्यवस्था की कतार में खड़ा किया है। आर्थिक विकास के हर पैमाने पर सरकार बहुत आगे खड़ी है। सरकार ने गरीब, किसानों और आदिवासियों के लिए बहुत सारी योजनाएं बनाई।
लोकसभा की 102 सीटों के लिए मतदान जारी, आठ केंद्रीय मंत्री, पूर्व राज्यपाल, दो पूर्व मुख्यमंत्री मैदान में
पीएम मोदी ने मतदाताओं से भारी संख्या में मतदान कर नया रिकॉर्ड बनाने की अपील की
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में किया मतदान, लोगों से की वोट डालने की अपील
Daily Horoscope