मुंबई। अंधेरी में एक 14 वर्षीय किशोर ने बिल्डिंग की पांचवी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि आत्महत्या करने वाला किशोर ब्लू व्हेल नामक गेम खेल रहा था। ब्लू व्हेल गेम एक सुसाइड गेम है। इस गेम को खेलने वाले को अंत में सुसाइड करने के लिए कहा जाता है। माना जा रहा है कि मुंबई के अंधेरी क्षेत्र के शेर ए पंजाब इलाके की हाइट्स सोसाइटी में रहने वाले किशोर मनप्रीत ने भी इसी खेल के कारण अपनीख्जान दी है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
क्या है ब्लू व्हेल गेम:
ब्लू व्हेल गेम एक ऑनलाइन गेम है। ऑनलाइन गेम ब्लू व्हेल रूस में शुरू हुआ था। इस गेम से अब तक लगभग 250 बच्चों की जान जा चुकी है। इसे हर कोई नहीं खेल सकता। इसका कारण है कि यह गेम आप डाउनलोड नहीं कर सकते है। वॉट्सएप और फेसबुल प्रोफाइल के जरिए इस गेम का इनविटेशन लिंक भेजा जाता है। इस गेम के एडमिन तय करते हैं कि कौन यह गेम खेलेगा।
10 से 18 साल तक के बच्चों को बनाते हैं निशाना:
इस गेम के लिए ज्यादातर 10 से 18 साल तक के बच्चों को निशाना बनाया जाता है। गेम के एडमिन वॉट्सएप और फेसबुक प्रोफाइल के जरिए किशोरों को इस गेम का इनवीटेशन लिंक भेजते हैं। इसके लिए वे ऐसे बच्चों की प्रोफाइल पर नजर रखते हैं। इसके बाद उनसे यह निश्चित किया जाता है कि वे इस गेम के सभी नियमों का पालन करेंगे।
50 दिन में दिए जाते हैं ऐसे खतरनाक टास्क:
यह गेम 50 दिनों तक खेला जाता है। 50वां दिन इस गेम का और इसे खेलने वाला का अंतिम दिन होता है। इस गेम के शुरू में खेलने वाले को अपने हाथ पर ब्लेड से एक कट लगाकर उसकी फोटो एडमिन को भेजने के लिए कहा जाता है। इसके बाद बच्चे को सुबह जल्दी उठकर हॉरर फिल्म या हॉरर वीडियो देखने के लिए कहा जाता है। बच्चे को अपने आस पास सबसे ऊंची बिल्डिंग ढूंढने को कहा जाता है और उस बिल्डिंग के सबसे ऊपरी छोर के कोने पर खडा होने के लिए कहा जाता है।
राहुल गांधी ने अपना ट्विटर बायो बदला, लिखा 'अयोग्य सांसद'
संडे स्पेशल : पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने वाली फैशन
धारा 144 के बावजूद कांग्रेस राजघाट पर करेगी सत्याग्रह, देखें तस्वीरें...
Daily Horoscope