मंत्री या उपमुख्यमंत्री के अपने संभावित पद के सवाल पर पवार ने
कहा कि पार्टी कार्यकर्ता उन्हें पद पर चाहते हैं, लेकिन अंतिम निर्णय
राकांपा अध्यक्ष शरद पवार और महा विकास अघाड़ी का होगा जिसमें शिवसेना और
कांग्रेस भी शामिल हैं।
उन्होंने हाल ही में सिंचाई घोटाले में जांचकर्ताओं से प्राप्त 'क्लीन चिट' पर बात करने से इनकार कर दिया। फडणवीस
और पवार ने मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री के तौर पर अचानक 23 नवंबर की सुबह
शपथ ली थी। इसके बाद महाराष्ट्र से लेकर दिल्ली तक राजनीतिक उथल-पुथल मच
गई थी।
यह सरकार हालांकि 80 घंटों से अधिक नहीं चल सकी और दोनों
नेताओं ने त्यागपत्र दे दिया। इसके बाद राज्य में शिवसेना, कांग्रेस और
राकांपा ने मिलकर सरकार बनाई।
--आईएएनएस
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
लोकसभा चुनाव 2024 : पहले चरण में इन दिग्गज नेताओं की दांव पर किस्मत
Daily Horoscope