• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

सरकार बनाने के सवाल पर आदित्य ठाकरे ने दिया यह जवाब, पवार से मिले राउत

मुंबई। महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर रस्साकशी जारी है। 24 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए थे और भाजपा व शिवसेना के गठबंधन को बहुमत मिला। इसके बावजूद दोनों दल सरकार बनाने पर एकमत नहीं हो पा रहे हैं। एक सप्ताह गुजरने के बाद भी स्थिति साफ नहीं हुई है। भाजपा ने बुधवार को देवेंद्र फडणवीस तथा शिवसेना ने गुरुवार को एकनाथ शिंदे को विधायक नेता का नेता चुन लिया है। आज शाम शिवसेना विधायक आदित्य ठाकरे ने अपने पार्टी के नेताओं के प्रतिनिधिमंडल के साथ राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की। आदित्य ने बताया कि भारी बारिश के बाद किसानों को जो नुकसान हुआ उसे लेकर उन्होंने राज्यपाल से बात की। राज्यपाल ने भरोसा दिया कि वे इस संबंध में केंद्र से बात करेंगे। राज्यपाल ने उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। आदित्य से जब राज्य में सरकार के गठन को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने गेंद शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के पाले में डाल दी, जो उनके पिता हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Aditya Thackeray give this reply about government formation in maharashtra, Sanjay Raut meet Sharad Pawar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: aditya thackeray, government formation, maharashtra, sanjay raut, sharad pawar, shivsena, bjp, congress, ncp, devendra fadnavis, uddhav thackeray, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved