• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अबू आजमी ने अपना बयान वापस ले लिया है, नहीं देना चाहिए मामले को तूल : भाई जगताप

Abu Azmi has withdrawn his statement, the matter should not be blown out of proportion: Bhai Jagtap - Mumbai News in Hindi

मुंबई। समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र अध्यक्ष अबू आजमी के मुगल शासक औरंगजेब को लेकर दिए बयान पर कांग्रेस नेता भाई जगताप ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जब अबू आजमी ने अपना बयान वापस ले लिया है, तो इसे ज्यादा तूल नहीं देना चाहिए। कांग्रेस नेता भाई जगताप ने बुधवार को आईएएनएस से कहा, "मैंने पहले भी कहा था कि हम सभी को ऐसे बयानों से बचना चाहिए, क्योंकि हमारा देश विविधता में एकता वाला देश है। यहां हर धर्म और हर जाति के महान नेता हुए हैं, उनके बारे में किसी भी तरह की टिप्पणी करना गलत होगा। अबू आजमी ने अपना बयान वापस लिया है, मैं उसकी सराहना करता हूं।" उन्होंने कहा, "अबू आजमी महाराष्ट्र विधानसभा के पिछले 25 साल से सदस्य हैं। वह कोई कल के नेता नहीं हैं। हालांकि, विपक्ष ने पिछले तीन महीनों के दौरान धनंजय मुंडे से लेकर माणिकराव कोकाटे तक का मुद्दा उठाया था। इसके बाद धनंजय मुंडे पर कार्रवाई भी की गई, मगर अचानक से ये (अबू आजमी) मामला सामने आता है। मुझे लगता है कि दाल में कुछ काला है।"
कांग्रेस नेता भाई जगताप ने भारतीय क्रिकेट टीम को चैंपियंस ट्रॉफी से सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा, "भारतीय टीम हमेशा ही देशवासियों को गौरवान्वित करती है। मैं टीम इंडिया को बधाई देता हूं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट कोहली से लेकर हार्दिक पांड्या तक ने अच्छा प्रदर्शन किया है। मैं उम्मीद करता हूं कि भारतीय टीम फाइनल जीतकर चैंपियन बनेगी।"
उल्लेखनीय है कि मुगल शासक औरंगजेब को लेकर दिए बयान के बाद अबू आजमी को महाराष्ट्र विधानसभा के जारी पूरे बजट सत्र से निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही उनके विधानसभा परिसर में आने पर भी पाबंदी लगाई गई है।
अबू आजमी ने कहा था, "औरंगजेब इंसाफ पसंद बादशाह था। उसके कार्यकाल में ही भारत सोने की चिड़िया बना। मैं औरंगजेब को क्रूर शासक नहीं मानता हूं। औरंगजेब के समय में राजकाज की लड़ाई थी, धर्म की नहीं थी, हिंदू-मुसलमान की लड़ाई नहीं थी। औरंगजेब ने अपने शासनकाल में कई हिंदू मंदिरों का निर्माण करवाया। औरंगजेब को लेकर गलत इतिहास दिखाया जा रहा है।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Abu Azmi has withdrawn his statement, the matter should not be blown out of proportion: Bhai Jagtap
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mumbai, samajwadi party, abu azmi, aurangzeb, congress leader, bhai jagtap\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved