• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हमारी पार्टी और उसके चुनाव चिह्न को बेचने के लिए हजारों करोड़ों की डील हुई : संजय राउत

A deal worth thousands of crores was struck to sell our party and its election symbol: Sanjay Raut - Mumbai News in Hindi

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने दावा किया कि हमारी पार्टी और उसके चुनाव चिन्ह को सुनियोजित तरीके से बेचा गया। उन्होंने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह और चुनाव आयोग के बीच बहुत बड़ी डील हो गई है। उन्होंने कहा कि इसी डील के तहत हमारी पार्टी और उसके चुनाव चिन्ह को एकनाथ शिंदे को बेचा गया। यह डील हजारों करोड़ों रुपये में हुई है और राजनीतिक दुर्भावना से ग्रसित होकर की गई है। शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने दावा किया कि उस वक्त लगभग पांच हजार करोड़ रुपये की डील हुई थी। यह संविधान के साथ खिलवाड़ है। यह देश की जनता के साथ एक तरह का मजाक है। जिसे देश की जनता भलीभांति देख रही है। इन लोगों ने कानून और नियमों को तोड़ने का दुस्साहस किया है। इन लोगों ने पूरी व्यवस्था का मजाक बनाकर रख दिया।
इससे पहले मंगलवार को संजय राउत ने भाजपा के संगठनात्मक पदों में फेरबदल को लेकर भी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था, "कौन वापसी कर रहा है और किसे हटाया जा रहा है, यह पार्टी का आंतरिक संगठनात्मक मामला है। दूसरी पार्टी के लोगों के लिए इस पर टिप्पणी करना उचित नहीं है। कुछ पुराने नेताओं की वापसी हुई है, जिनमें स्मृति ईरानी और राम माधव शामिल हैं जबकि विनोद तावड़े संगठन के सबसे अनुभवी लोगों में से एक हैं। अब देखेंगे कि संगठन आगे कैसे काम करता है।"
बता दें कि शिवसेना के पार्टी चिह्न को लेकर उद्धव ठाकरे और एकनाथ सिंदे गुट में विवाद जारी है। शिवसेना के पार्टी चिह्न और नाम को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। शिवसेना (यूबीटी) का कहना है कि दलबदल कानून एकनाथ शिंदे गुट पर भी लागू होता है और उन्हें अयोग्य घोषित किया जाना चाहिए।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-A deal worth thousands of crores was struck to sell our party and its election symbol: Sanjay Raut
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sanjay raut, sanjay raut news, sanjay raut latest news, sanjay raut statement, shiv sena ubt, shiv sena ubt news, shiv sena election symbol, shiv sena symbol row, shiv sena symbol dispute, eknath shinde, eknath shinde news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved