• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

मुंबई में मानसून की पहली बारिश में 4 लोगों की मौत

मुंबई। मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में शुक्रवार को मानसून की पहली जोरदार बारिश हुई। तेज बारिश के चलते अलग-अगल हादसों में चार लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक नाबालिग लड़का भी शामिल है। अलग-अलग घटनाओं में दो और लोग घायल हो गए हैं। बारिश के बाद कई स्थानों पर जलभराव की समस्या पैदा हो गई, जिससे ट्रैफिक जाम जैसी परेशानियों का सामना लोगों को करना पड़ा। इसके अलावा कई ट्रेनों और विमानों की उड़ान पर भी बारिश का असर पड़ा। उत्तर-पश्चिम मुंबई के गोरेगांव उपनगर में एक नाबालिग लड़की सहित एक परिवार के चार लोग बिजली के तार की चपेट में आ गए जिससे दो लोग मारे गए और दो अन्य घायल हो गए।

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने कहा कि 60 वर्षीय राजेंद्र यादव और 24 वर्षीय संजय यादव की मौत हो गई है, जबकि घायल पीड़ितों में 24 वर्षीय दीपू यादव और पांच वर्षीय आशा यादव शामिल हैं। अंधेरी में एक अन्य घटना में, एक 60 वर्षीय महिला काशीमा युदियार को आरटीओ कार्यालय के पास बिजली का झटका लग गया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-4 killed as rains batter Mumbai on first day
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 4 killed, mumba, mumbairains, maharashtra, mumbai heavy rainfall, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved