मुंबई। मुंबई की विशेष टाडा कोर्ट में आज मुंबई ब्लास्ट मामले में अबू सलेम सहित 6 दोषी ठहराए गए अभियुक्तों की सजा पर आज से फिर सुनवाई होगी। आपको बता दें कि सोमवार को सुनवाई एक दिन के लिए टाल दी गई थी। मुंबई में 1993 में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के मामले में विशेष टाडा अदालत ने अबू सलेम, मुस्तफा डोसा, फिरोज खान और ताहिर मर्चेंट को दोषी करार दिया है, जबकि अब्दुल कयूम को बरी कर दिया गया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
12 मार्च 1993 में मुंबई में 13 सिलसिलेवार बम धमाके हुए थे, जिसमें 257 लोगों की जान चली गई थी और 700 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। मुंबई ब्लास्ट केस में टाडा कोर्ट अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम समेत 6 दोषियों की सजा पर फैसला सुनाएगी।
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
लोकसभा चुनाव 2024 : पहले चरण में इन दिग्गज नेताओं की दांव पर किस्मत
Daily Horoscope