• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं आरोपी सुनेहा पंडित 16 नवंबर तक पुलिस हिरासत में, वकील ने नकारा सीधा कनेक्शन

13th Accused in Tiger Shroff Shooting Case, Suneha Pandit, Remanded to Police Custody Until November 16; Lawyer Denies Direct Link - Mumbai News in Hindi

मुंबई। मुंबई की एक विशेष मकोका अदालत ने मंगलवार को बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में गिरफ्तार 13वीं आरोपी सुनेहा पंडित को 16 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। सुनेहा के वकील अजिंक्य मिरगल ने अदालत में दलील दी कि उनकी मुवक्किल का मामले से कोई सीधा संबंध नहीं है, पुलिस ने पहले ही सारी जानकारी ले ली है और बरामद मोबाइल नंबर व विदेशी क्रिप्टो अकाउंट के लेन-देन के आरोपों का कोई प्रत्यक्ष प्रमाण नहीं है। वहीं क्राइम ब्रांच ने 15 दिन की हिरासत मांगते हुए फंडिंग के विदेशी स्रोत से जुड़े होने का दावा किया है। वहीं, आरोपी सुनेहा पंडित के वकील अजिंक्य मिरगल ने कहा, "उनका नाम सुनेहा शर्मा है, जिसे सुनेहा पंडित के नाम से भी जाना जाता है। उन पर आरोप है कि वह अनिल पंडित के भाई की पत्नी हैं। उन्हें 1 नवंबर को करनाल में हिरासत में लिया गया था और 5 नवंबर तक पांच दिन की ट्रांजिट रिमांड दी गई थी। हालांकि, उन्हें आज 3 नवंबर को मुंबई की विशेष मकोका अदालत में पेश किया गया।" उन्होंने कहा कि पुलिस ने 15 दिन की हिरासत मांगी थी, लेकिन दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जज ने उन्हें 16 नवंबर तक हिरासत में भेज दिया। इनके ऊपर आरोप है कि इनके पास से कोई मोबाइल नंबर बरामद हुआ है, जिसका किसी और अकाउंट्स के जरिए ट्रांजेक्शन में इस्तेमाल हुआ है। कोर्ट ने भी अपने आदेश में यही कहा है कि इन सबसे डायरेक्ट कनेक्शन नहीं है।
वकील अजिंक्य मिरगल ने कहा कि इसमें बताया गया है कि कोई क्रिप्टो का विदेशी अकाउंट है और पैसों की कोई लेन-देन हुई है। ऐसा आरोप लगाया गया है कि इन्हें पैसे भेजे गए, लेकिन ये नंबर भारतीय है और यूपीआई ट्रांजेक्शन विदेश से हो रहे हैं।
मुंबई क्राइम ब्रांच ने सुनेहा पंडित को हरियाणा के करनाल जिले से गिरफ्तार किया था। वह गैंगस्टर अनिल पंडित की साली है, जिसने 18 अक्टूबर को हुई फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी। उन्हें मंगलवार को मुंबई की विशेष मकोका अदालत में पेश किया गया, जहां जांचकर्ताओं ने आगे की पूछताछ के लिए उसकी पुलिस हिरासत की मांग की।
अधिकारियों के अनुसार, सुनेहा पंडित अभिषेक की पत्नी है, जो क्रिप्टोकरेंसी अकाउंट संचालित करता है। इस अकाउंट में विदेश से फंड आने की सूचना मिली है और जांचकर्ताओं को संदेह है कि यह पैसा जबरन वसूली से प्राप्त आय हो सकता है।
अभिषेक पंडित अनिल पंडित का भाई है और उस पर अपने नेटवर्क के साथ दो अन्य समूहों को चलाने का आरोप है और कहा जाता है कि वह सभी ऑपरेशन्स के लिए भुगतान संभालता है।
पुलिस ने बताया कि फायरिंग मामले के अन्य आरोपियों को विशेष कोड दिए गए थे, जिनके जरिए अभिषेक पंडित उन्हें पैसे ट्रांसफर करता था।
मुंबई क्राइम ब्रांच ने सुनेहा पंडित के लिए 15 दिन की पुलिस हिरासत की मांग की थी, हालांकि उसके वकील ने पुलिस हिरासत की मांग का विरोध करते हुए तर्क दिया कि पुलिस को जो भी जानकारी चाहिए थी, वह पहले ही प्राप्त कर चुकी है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने अदालत को यह भी बताया कि टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में इस्तेमाल किया गया फंड विदेशी स्रोतों से आया था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-13th Accused in Tiger Shroff Shooting Case, Suneha Pandit, Remanded to Police Custody Until November 16; Lawyer Denies Direct Link
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tiger shroff firing case, suneha pandit, mumbai crime branch, mcoca court, anil pandit, crypto account, foreign funding, police custody, extortion investigation, mumbai news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved