• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुंबई : बेटी ने मां को उतारा मौत के घाट, पुलिस गिरफ्त में आरोपी

Mumbai: Daughter kills mother, accused arrested by police - Mumbai News in Hindi

मुंबई । मुंबई के चूनाभट्टी पुलिस स्टेशन की हद्द में स्थित कुरैशी नगर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक बेटी ने अपनी 62 वर्षीय मां की हत्या कर दी। उसने थाने पहुंचकर पुलिस को हत्या की जानकारी दी। शुरुआती जांच में पारिवारिक द्वेष की बात सामने आई है। कथित तौर पर आरोपी को लगता था कि उसकी मां उससे कम और उसकी बड़ी बहन से ज्यादा प्यार करती है। मृतक महिला का नाम सबीरा बानो असगर शेख और बेटी का रेशमा बताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी बेटी को गिरफ्तार कर जांच तेज कर दी है।
पुलिस ने बताया कि दोनों मां बेटी के बीच पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। बीती शाम भी इनके बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच बात हाथापाई तक आ गई। इसके बाद आरोपी बेटी ने घर में रखे चाकू से अपनी मां पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
हत्या करने वाली 41 वर्षीय आरोपी बेटी का नाम रेशमा मुजफ्फर काजी है।
सबीरा बानो अपने बेटे के साथ मुंब्रा में रहती थीं। 2 जनवरी की शाम वह अपनी बेटी से मिलने कुर्ला के कुरैशी नगर आई थीं, तभी आरोपी रेशमा अपनी मां से झगड़ने लगी।
वो नाराज थी क्योंकि उसे लगता था कि मां उसकी बड़ी बहन से ज़्यादा प्यार करती है और उससे नफ़रत करती है।
वहीं, इस हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी सीधे चूनाभट्टी पुलिस स्टेशन पहुंची और पुलिस को बताया कि उसने अपनी मां की हत्या कर दी है, जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस आगे की जांच में जुट गई।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mumbai: Daughter kills mother, accused arrested by police
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mumbai, mother, daughter, police, crime news in hindi, crime news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved