• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुंबई में गाइड ने इटली की महिला से कार में किया दुष्कर्म

Italian Banker Allegedly Raped By Tour Guide In A Car In Mumbai - Mumbai News in Hindi

मुंबई। महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हो रहे अपराधिक मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद अपराधियों में जरा सा भी भय नहीं है। मुंबई में एक विदेशी महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इटली की एक महिला ने गाइड पर टैक्सी में रेप करने का आरोप लगाया है। पीडि़त महिला ने कोलाबा पुलिस स्टेशन में आरोपी टूर गाइड के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। ये घटना 14 जून की बताई जा रही है। विदेशी महिला ने रेप के बाद दिल्ली में इतालवी दूतावास से संपर्क किया। जिसके बाद महिला ने दूतावास की सलाह पर मुंबई पुलिस में केस दर्ज कराया।
मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार महिला पिछले साल 2017 में नवंबर में भारत आई थी। कुछ वक्त बैंगलुरु में बिताने के बाद महिला 11 जून को मुंबई पहुंची। महिला की शिकायत के अनुसार, 14 जून को गेटवे ऑफ इंडिया घूमने के दौरान उसने देखा कि एक निजी बस मुंबई दर्शन का सफर करने का ऑफर दे रही है। जिसके बाद महिला ने उस गाइड से संपर्क किया। आरोपी गाइड से बात करने के बाद विदेशी महिला ने मुंबई दर्शन बस का टिकट बुक कर लिया।

बस के आखिरी पड़ाव जुहू पहुंचने के बाद गाइड ने महिला से बॉलीवुड एक्टर्स के घर दिखाने की बात कही। 37 वर्षीय पेशे से बैंकर महिला ने गाइड की बात मानते हुए अमिताभ बच्चन का घर देखा। घर देखने के बाद गाइड ने इटली की महिला को उसके होटल ड्रोप करने को कहा। रेडियो टैक्सी बुक करने के बाद दोनों उसमें बैठ गए। अपनी शिकायत में महिला ने बताया कि, उसने दुकान से बीयर ली और मुझे भी पीने का प्रस्ताव रखा। मैंने बीयर पीने से मना कर दिया। जिसके बाद उसने मेरे साथ दुष्कर्म किया। मैं उससे संघर्ष करती रही। मैंने उसे हटाना चाहा लेकिन उसने मेरा मुंह अपनी हाथ से दबा दिया। जिससे मैं चीख ना सकी।

जिसके बाद पीडि़ता ने मुंबई छोड़ दिया और बैंगलुरू के आश्रम में चली गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि, आईपीसी की धारा 376 (आईआई) के तहत मामला दर्ज किया गया है। अब आरोपी की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Italian Banker Allegedly Raped By Tour Guide In A Car In Mumbai
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: italian banker allegedly, raped, tour guide, car, mumbai, rape in car, दुष्कर्म, crime news in hindi, crime news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved