• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

धुरंधर 2 के लोकेशन मैनेजर के खिलाफ एफआईआर, बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने का आरोप

FIR against Dhurandhar 2 location manager for flying drone without permission - Mumbai News in Hindi

मुंबई। बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर 2' का टीजर मंगलवार को रिलीज किया गया। टीजर रिलीज के कुछ ही मिनटों बाद ही फिल्म की टीम के कानूनी पचड़े में फंसने की खबर सामने आ गई। मुंबई पुलिस ने 'धुरंधर 2' के लोकेशन मैनेजर रिंकू राजपाल वाल्मीकि के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामला दक्षिण मुंबई के फोर्ट इलाके से जुड़ा है, जिसे हाई-सिक्योरिटी जोन माना जाता है। पुलिस ने बताया कि शूटिंग के दौरान क्रू ने ड्रोन का इस्तेमाल किया, लेकिन इसके लिए आवश्यक अनुमति नहीं ली गई थी। इसके चलते पुलिस ने ड्रोन को जब्त कर लिया और लोकेशन मैनेजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। एमआरए मार्ग पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले में बताया गया कि रिंकू राजपाल वाल्मीकि ने अधिकारियों के वैध आदेशों की अवहेलना करते हुए ड्रोन उड़ाया। भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 223 के तहत यह मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, संवेदनशील इलाके में बिना अनुमति ड्रोन उड़ाना नियमों का उल्लंघन है और इससे सुरक्षा जोखिम पैदा हो सकता है। बता दें कि शूटिंग के दौरान पूरी टीम 1 फरवरी को सेट पर इकट्ठा हुई थी। यह शूटिंग शेड्यूल का तीसरा दिन था। इससे पहले 30 जनवरी से फोर्ट इलाके को फिल्म के लिए खास तौर पर सजाया गया था। इसे पाकिस्तान की पुरानी गली जैसा लुक दिया गया था, ताकि सीन की वास्तविकता और फिल्म की प्रभावशीलता बढ़ाई जा सके।
शूटिंग के दौरान ड्रोन का इस्तेमाल किया गया, जिसकी कोई आधिकारिक अनुमति नहीं ली गई। फिल्म की बात करें तो, 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे सितारे नजर आएंगे। टीजर में रणवीर सिंह का शानदार अवतार और हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस ने दर्शकों को उत्साह से भर दिया। आदित्य धर द्वारा लिखित और निर्देशित 'धुरंधर 2' अगले महीने 19 मार्च को रिलीज होने वाली है। -आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-FIR against Dhurandhar 2 location manager for flying drone without permission
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dhurandhar 2, aditya dhar, ranveer singh, r madhavan, sanjay dutt, arjun rampal, rinku rajpal valmiki, unauthorized drone use, high-security zone, fort-ballard estate, mumbai police fir, crime news in hindi, crime news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved