• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग करने वाले शूटर की हुई पहचान, कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं

The shooter who opened fire at Rohit Shetty house has been identified, but he has no criminal record. - Mumbai News in Hindi

मुंबई । बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस हाई-प्रोफाइल केस में फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपी की पहचान हो चुकी है। मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी का नाम दीपक चंद्रा है, जो उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। इस खुलासे के साथ कई अहम बातें सामने आई हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दीपक चंद्रा बेहद कम पढ़ा-लिखा है और उसके खिलाफ पहले से कोई बड़ा आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज नहीं पाया गया है। आरोपी सामान्य पारिवारिक पृष्ठभूमि से आता है। उसके परिवार में चार से पांच सदस्य हैं। अधिकारियों का मानना है कि आरोपी को किसी बड़े नेटवर्क के जरिए इस्तेमाल किया गया हो सकता है। इस आरोपी तक पहुंचने के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच ने लंबे समय तक बेहद सुनियोजित तरीके से जाल बिछाया। फायरिंग की घटना वाली रात से ही आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। पुलिस ने इलाके के तमाम सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और डिजिटल फुटप्रिंट्स के जरिए आरोपी की मूवमेंट को ट्रैक किया। टेक्निकल सर्विलांस के साथ-साथ ह्यूमन इंटेलिजेंस ने भी इस केस में अहम भूमिका निभाई।
इस पूरे मामले की जांच करते हुए पुलिस पहले ही कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब तक कुल 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग से जुड़े एक गुर्गे शुभम लोनकर ने ली थी और रोहित शेट्टी को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। पुलिस इस केस को बड़े आपराधिक साजिश के तौर पर देख रही है।
मुंबई क्राइम ब्रांच ने मामले की तह तक जाने के लिए घटनास्थल को दोबारा रिक्रिएट किया था। सभी पहलुओं की गहनता से जांच की गई। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपियों को मुंबई आने के बाद शुभम लोनकर ने पैसों की सप्लाई की थी। यह रकम पहले 40 हजार बताई जा रही थी, लेकिन बाद में यह 51 हजार रुपए निकली, जिसमें स्कूटी की खरीद भी शामिल थी।
फिलहाल पुलिस आरोपी दीपक चंद्रा से गहन पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि उसके पीछे कौन लोग थे और इस साजिश की असली वजह क्या थी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The shooter who opened fire at Rohit Shetty house has been identified, but he has no criminal record.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: criminal, rohit shetty house, rohit shetty, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved