• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रामचरण ने जान्हवी कपूर को बताया छुपा रुस्तम, बोले –पेद्दी के सेट पर सबको दिया सरप्राइज

Ram Charan calls Janhvi Kapoor a hidden hero, says she surprised everyone on the sets of Peddi - Mumbai News in Hindi

बॉलीवुड डेस्क। मुंबई फिल्म ‘पेद्दी’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अभिनेता राम चरण ने अपनी को-स्टार जान्हवी कपूर की जमकर तारीफ की और उन्हें “छुपा रुस्तम” बताया। राम चरण ने कहा कि जान्हवी ने फिल्म के लिए जिस तरह चुपचाप तैयारी की और अपने परफॉर्मेंस से सभी को सरप्राइज किया, वह बेहद खास था।
गौरतलब है कि फिल्म ‘पेद्दी’ में जान्हवी एक बिल्कुल नए और रॉ अवतार में नजर आने वाली हैं, जिसने पहले ही दर्शकों का ध्यान खींच लिया है। जान्हवी के साथ काम करने के अनुभव को साझा करते हुए राम चरण ने बताया कि टीम लगभग 85 दिनों से लगातार शूटिंग कर रही थी, जिसके बाद एक गाने की शूटिंग हुई।
उन्होंने कहा, “मुझे गाने की तैयारी के लिए ज्यादा समय नहीं मिला, लेकिन वह आईं और मुझसे सौ गुना बेहतर कर गईं।” इवेंट में राम चरण की यह बात सुनकर फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को लेकर दर्शकों के दिलों में फिल्म के प्रति उत्साह और बढ़ गया है। जान्हवी को एक छिपी हुई प्रतिभा बताते हुए राम चरण ने कहा, “वे एक छुपा रुस्तम हैं। बिना किसी को बताए, वे मुंबई में चुपचाप सीखती और प्रैक्टिस करती रहीं। सच कहूं तो मैंने अपनी जिंदगी में इतना मेहनती इंसान नहीं देखा।”
उन्होंने आगे यह भी कहा कि ‘पेद्दी’ जैसी फिल्म हर कलाकार से पूरी ईमानदारी और कड़ी मेहनत की मांग करती है, और जाह्नवी इसमें पूरी तरह खरी उतरते हुए, ने इसमें अपना पूरा समर्पण दिखाया है। हालांकि राम चरण इस फिल्म से जुड़ी भावनात्मक यादों को साझा करते हुए थोड़े भावुक भी नजर आए।
उन्होंने बताया कि उनके पिता और दिवंगत दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी ने अतीत में साथ काम किया था। अपनी बात खत्म करते हुए उन्होंने फैंस को भरोसा दिलाया कि उनकी और जान्हवी की नई ऑनस्क्रीन जोड़ी दर्शकों को बिल्कुल निराश नहीं करेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ram Charan calls Janhvi Kapoor a hidden hero, says she surprised everyone on the sets of Peddi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ram charan peddi trailer launch, janhvi kapoor hidden hero praise, buchi babu sana sports drama, achiyamma raw character transformation, pan-indian movie promotional event, on-screen chemistry and casting buzz, mumbai, bollywood desk, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved