• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नेशनल पेट डे पर कुब्रा सैत ने मजेदार अंदाज़ में जताया अपनी पेट शिफू सैत के प्रति प्यार

On National Pet Day, Kubbra Sait expressed her love for her pet Shifu Sait in a fun way - Mumbai News in Hindi

बॉलीवुड डेस्क। मुंबई इस नेशनल पेट डे पर कुब्रा सैत ने अपने फैंस को अपनी प्यारी बिल्ली शिफू सैत से मिलवाते हुए, उसके साथ अपने प्यारे और शरारती रिश्ते की एक झलक दिखाई है, जो जितना क्यूट है, उतना ही मजेदार भी है।
हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में कुब्रा मज़ेदार अंदाज़ में अपनी फेलाइन साथी पर खूब प्यार लुटाती नजर आ रही हैं, जो देखते ही देखते चर्चा का विषय बन गया है हालांकि उससे बात करते हुए ओवर-द-टॉप अंदाज में गुनगुनाती कुब्रा सैत की इस क्लिप को खास बना रहा है शिफू के प्रति प्यार जताने का उनका ह्यूमरस अंदाज़।
हालांकि इन सबसे बेफिक्र उनकी बिल्ली शिफू, भी कहीं न कहीं इसे एंजॉय करती नज़र आ रही है, जिससे हर पेट पैरेंट तुरंत रिलेट कर सकता है। यकीन मानिए कुब्रा की एक्सप्रेसिव सिंगिंग और ओवर-द-टॉप क्यूट बातों ने एक साधारण पल को भी बेहद एंटरटेनिंग बना दिया है। यह वही अनफिल्टर्ड और कैंडिड इंटरैक्शन है, जो दिखाता है कि पालतू जानवर हमारे अंदर के सबसे बेफिक्र और असली रूप को बाहर ले आते हैं।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो फैंस के साथ गहराई से जुड़ गया है, क्योंकि कई लोग इसमें अपनी ही हरकतों की झलक देख रहे हैं। यह हमें यह भी याद दिलाता है कि पालतू जानवरों के लिए प्यार हमेशा शांत और सधा हुआ नहीं होता, बल्कि कभी-कभी वह मस्तीभरा और बिल्कुल बेपरवाह भी हो सकता है। शायद यही वजह है कि यह इतनी बड़ी संख्या में लोगों के दिलों को छू रहा है।
फिलहाल अपनी दमदार परफॉर्मेंस के लिए जानी जाने वाली कुब्रा सैत प्रोफेशनल मोर्चे पर भी लगातार अपने कामों में व्यस्त हैं। वैसे सैक्रेड गेम्स और 'सन ऑफ सरदार 2' जैसे प्रोजेक्ट्स के साथ हर बार अपनी वर्सेटिलिटी साबित कर चुकीं कुब्रा सैत ऑन-स्क्रीन हो या ऑफ-स्क्रीन,हर बार अपनी छाप छोड़ना जानती हैं, लेकिन इस बार लगता है उनसे बाज़ी मार ले गई हैं उनकी प्यारी फरी को-स्टार शिफू सैत।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-On National Pet Day, Kubbra Sait expressed her love for her pet Shifu Sait in a fun way
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: national pet day 2026, kubbra sait, shifu sait, bollywood pets, viral video, cat lovers, mumbai entertainment news, april 11 celebration, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved