• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुंबई : साइक्लोथॉन में महिमा चौधरी और जैकी श्रॉफ पहुंचे, शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य को लेकर किया जागरूक

Mumbai: Mahima Chaudhary and Jackie Shroff attended the Cyclothon, raising awareness about physical and mental health. - Mumbai News in Hindi

मुंबई। मानसिक स्वास्थ्य और शारीरिक गतिविधियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मुंबई में आयोजित किए गए एक इवेंट साइक्लोथॉन में बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी और अभिनेता जैकी श्रॉफ को देखा गया। दोनों ने लोगों को शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों ही जरूरी हैं। अभिनेत्री महिमा चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि "इस तरह के आयोजन का श्रेय आयोजकों को जाता है। साइकिल चलाना शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य, दोनों के लिए बेहद जरूरी है। इस तरह के आयोजन लोगों को साइकिल चलाने और सक्रिय रहने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। एक उचित साइकिलिंग ट्रैक जरूरी है और यह सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाना चाहिए कि प्रतिभागी सुरक्षित रूप से साइकिल चला सकें।" उन्होंने कहा कि युवाओं को सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेते रहना चाहिए। इससे हमारा मानसिक विकास अच्छे से होता है और अच्छे हैप्पी हार्मोन बनते हैं। महिमा चौधरी ने बताया कि आज के इवेंट में 7000 से ज्यादा लोगों ने साइकिल रेस में हिस्सा लिया है और इसमें कई बड़ी कंपनियों के सीईओ भी मौजूद हैं।
वहीं जैकी श्रॉफ इवेंट में स्नैक प्लांट का पौधा लेकर पहुंचे। उन्होंने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के साथ पर्यावरण को बचाने का संदेश भी दिया। एक्टर का कहना है कि बाहर निकलना तभी सार्थक होगा, जब अच्छी ऑक्सीजन मिल पाएगी।
लगभग हर रविवार को मुंबई और दिल्ली जैसे महानगरों में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए साइकिल रेस, पैदल रेस और कई तरह की एक्टिविटीज का आयोजन किया जाता है।
इन इवेंट्स में बॉलीवुड सेलेब्स लोगों को मोटिवेट करने पहुंचते हैं और खुद भी एक्टिविटीज का हिस्सा बनते हैं। मुंबई में राइड टू एम्पावर और 'साइकिल फॉर हेल्थ' जैसे हेल्थ से जुड़े कार्यक्रम आयोजित होते रहते हैं। इसके अलावा मुंबई पुलिस और आर्मी के जवानों के स्वास्थ्य के लिए भी कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mumbai: Mahima Chaudhary and Jackie Shroff attended the Cyclothon, raising awareness about physical and mental health.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mumbai, mahima chaudhary, jackie shroff, cyclothon, raising, awareness, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved