• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मलाइका अरोड़ा ने मॉम्सी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

Malaika Arora wishes momsy a happy birthday - Mumbai News in Hindi

मुंबई। अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने अपनी मां को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। शेयर किए गए पोस्ट के साथ उन्होंने खूबसूरत कैप्शन भी दिया। इंस्टाग्राम हैंडल पर अभिनेत्री-डांसर ने कुछ तस्वीरें शेयर कीं और लिखा, "हैप्पी बर्थडे मेरी मॉम्सी। लव यू जॉयस अरोड़ा।" पहली तस्वीर में मलाइका मां जॉयस को गले लगाती नजर आ रही हैं और उनकी बगल में बहन अमृता अरोड़ा खड़ी हैं। दूसरी में मां सेल्फी लेती नजर आईं। तीसरी तस्वीर में मलाइका, उनकी मां, अमृता और करीना कपूर खान समेत अन्य लोग एक साथ पोज देते हुए दिखे। अमृता अरोड़ा ने भी अपनी मां को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह मां और मलाइका के साथ पोज देते हुए नजर आ रही हैं।
उन्होंने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा, "हैप्पी बर्थडे माई लवली मॉमी! हम आपसे बहुत प्यार करते हैं। आपको शुभकामनाएं।" मलाइका की मां का पूरा नाम जॉयस पॉलीकार्प है, जो मलयाली-ईसाई मूल की हैं। जॉयस ने दो शादियां की थीं। पहले पति से उनकी दो बेटियां मलाइका और अमृता हैं। पति-पत्नी जब अलग हुए तो मलाइका 11 साल की थीं। मलाइका अपने बचपन की चुनौतियों के बारे में भी खुलकर बात कर चुकी हैं।
एक इंटरव्यू में मलाइका ने अपने बचपन को अद्भुत और कठिन दोनों बताया था। उन्होंने बताया था, "यह आसान नहीं था, लेकिन कठिन समय आपको काफी कुछ सिखाता है और सबक भी देता है। मेरे माता-पिता के अलग होने से मुझे अपनी मां को एक नए और अनोखे तरीके से देखने का मौका मिला।"
मलाइका अरोड़ा कई फिल्मों और टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं। वह ‘दबंग’, ‘हाउसफुल 2’ जैसी फिल्मों में किए गए डांस के लिए खास तौर पर मशहूर हैं। उनके कुछ सबसे लोकप्रिय गानों में ‘छैया छैया’, ‘मुन्नी बदनाम’, ‘अनारकली डिस्को चली’ और ‘होंठ रसीले’ भी शामिल हैं। - IANS

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Malaika Arora wishes momsy a happy birthday
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mumbai, malaika arora, birthday wish, mother, joyce arora, social media, instagram, actress, dancer, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved