• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आपकी बहुत याद आती है पापा, पिता धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं ईशा देओल

I miss you so much, Papa. Esha Deol became emotional remembering her father Dharmendra. - Mumbai News in Hindi

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल ने अपने दिवंगत पिता और बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र को याद किया है। एक्ट्रेस ने अपने पिता को मिस करते हुए वादा किया है कि वे उनकी विरासत और संस्कारों को पूरी जिम्मेदारी से आगे ले जाएंगी। पिता के निधन के बाद एक्ट्रेस ने पहली बार सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी भावनाओं को फैंस के साथ शेयर किया। 8 नवंबर को ही धर्मेंद्र का जन्म पंजाब में हुआ था। अपने पिता को याद करते हुए एक्ट्रेस ने लंबा और भावुक कर देने वाला पोस्ट लिखा। अपने पिता के साथ एक फोटो शेयर कर ईशा देओल ने लिखा, "मेरे प्यारे पापा, आप किसी भी लोक में रहें, चाहे वो स्वर्ग हो या धरती, हम हमेशा साथ हैं। हमने अपने दिलों में आपको पूरी कोमलता, सावधानी और अनमोलता से बसा लिया है। आपके साथ बिताई जादुई अनमोल यादें, आपके दिए सबक, शिक्षा, मार्गदर्शन, बिना शर्त प्यार करना, सम्मान और ताकत, जो कुछ आपने मुझे अपनी बेटी के रूप में दिया है, उसकी जगह कोई और नहीं ले सकता।
ईशा ने आगे लिखा, "मुझे आपकी बहुत याद आती है, पापा। आपका गर्मजोशी से मुझे गले लगाना किसी गर्म कंबल में सुरक्षित महसूस कराने जैसा होता था। आपके कोमल लेकिन मजबूत हाथों को थामे हुए खुद को सबसे ज्यादा मजबूत महसूस करती थी। आपकी हमेशा कही बात "हमेशा विनम्र रहो, खुश रहो, स्वस्थ और मजबूत रहो" कानों में गूंजती है। मैं आपकी विरासत को गर्व और सम्मान के साथ आगे बढ़ाने का वादा करती हूं और मैं आपके प्यार को उन लाखों लोगों तक पहुंचाने की पूरी कोशिश करूंगी। आई लव यू पापा, आपकी प्यारी बेटी, आपकी ईशा, आपकी बिट्टू।"
बीते महीने 24 नवंबर को धर्मेंद्र का निधन मुंबई में उनके जुहू वाले घर में हो गया था। अभिनेता उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। काफी समय उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती रखा गया, लेकिन बाद में हालत को स्थिर बताते हुए उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। इसके पांच 5 दिन बाद ही एक्टर का निधन हो गया था । उनका निधन हिंदी सिनेमा के एक युग के अंत होने जैसा है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-I miss you so much, Papa. Esha Deol became emotional remembering her father Dharmendra.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: papa esha deol, emotional remembering, dharmendra, \r\n, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved