• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

फिल्म ‘ज़ुबान’ के 9 साल पूरे, विक्की कौशल ने निर्देशक मोज़ेज़ सिंह के प्रति जताया आभार

Film Zubaan completes 9 years, Vicky Kaushal expresses gratitude to director Mozez Singh - Mumbai News in Hindi

मुंबई। निर्देशक मोज़ेज़ सिंह की डेब्यू फिल्म ‘ज़ुबान’ को रिलीज़ हुए 9 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर निर्देशक ने एक भावनात्मक सोशल मीडिया पोस्ट साझा की, जिस पर अभिनेता विक्की कौशल ने प्रतिक्रिया देते हुए अपनी कृतज्ञता प्रकट की। विक्की ने लिखा, "हमेशा आभारी रहूंगा।" साल 2016 में रिलीज़ हुई ‘ज़ुबान’ विक्की कौशल के करियर की शुरुआती फिल्मों में से एक थी, जिसमें उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह फिल्म आत्म-खोज और संगीत के प्रति जुनून की कहानी को बयां करती है। इसकी अनूठी थीम और बेहतरीन निर्देशन के चलते फिल्म को 20वें बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में ओपनिंग फिल्म के रूप में चुना गया था। ‘ज़ुबान’ न सिर्फ मोज़ेज़ सिंह के लिए बल्कि विक्की कौशल के करियर के लिए भी अहम पड़ाव रही। फिल्म को मिली सराहना के बाद मोज़ेज़ सिंह को राइजिंग डायरेक्टर एशिया स्टार अवार्ड से नवाजा गया, जबकि विक्की कौशल ने अपनी पहचान एक दमदार अभिनेता के रूप में बनाई।
हाल ही में, मोज़ेज़ सिंह की नई डॉक्यूमेंट्री ‘फ़ेमस’, जो रैपर हनी सिंह के जीवन पर आधारित है, को भी काफी सराहा गया। यह डॉक्यूमेंट्री IIFA अवार्ड्स के लिए नामांकित हुई, जिससे मोज़ेज़ की एक बहुमुखी कहानीकार के रूप में प्रतिष्ठा और मजबूत हुई है।
फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग सोच और शैली के लिए पहचाने जाने वाले मोज़ेज़ सिंह लगातार नए प्रयोग कर रहे हैं और अपनी फिल्मों से दर्शकों को प्रभावित कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Film Zubaan completes 9 years, Vicky Kaushal expresses gratitude to director Mozez Singh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: film, zubaan, completes, 9 years, vicky kaushal, expresses, gratitude, director, mozez singh, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved