• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

11 साल बाद भी फैंस अर्जुन कपूर को कहते हैं कृष मल्होत्रा, 2 स्टेट्स पर अभिनेता ने साझा की खास यादें

Even after 11 years, fans call Arjun Kapoor Krish Malhotra, the actor shared special memories on 2 States - Mumbai News in Hindi

मुंबई। फिल्म अभिनेता अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट की सुपरहिट रोमांटिक फिल्म ‘2 स्टेट्स’ ने हाल ही में अपनी रिलीज के 11 साल पूरे कर लिए। 18 अप्रैल 2014 को रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों ने दिल खोलकर प्यार दिया था। यही वजह है कि आज भी कई फैंस अर्जुन को उनके किरदार के नाम ‘कृष मल्होत्रा’ से बुलाते हैं। इस खास मौके पर अर्जुन कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक भावुक नोट शेयर किया। उन्होंने लिखा, “11 साल बाद भी लोग मुझे कृष मल्होत्रा कहते हैं।” इसके साथ ही उन्होंने फिल्म से जुड़ी कई यादगार तस्वीरें भी साझा कीं। अर्जुन ने मजाकिया अंदाज़ में बताया कि अगर कोई लड़का किसी दूसरे राज्य की लड़की से शादी करना चाहता है, तो उसे किन-किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
उन्होंने एक खास टिप देते हुए लिखा, “जितना हो सके, चेहरे पर मुस्कान बनाए रखें।” इसके अलावा उन्होंने और भी मजेदार सुझाव दिए। बता दें कि ‘2 स्टेट्स’ चेतन भगत के 2009 में आए इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक वर्मन ने किया था और इसकी स्क्रिप्ट चेतन भगत व वर्मन ने मिलकर तैयार की थी। फिल्म में अर्जुन और आलिया के अलावा अमृता सिंह, रोनित रॉय, रेवती और शिव कुमार सुब्रमण्यम जैसे दमदार कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Even after 11 years, fans call Arjun Kapoor Krish Malhotra, the actor shared special memories on 2 States
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mumbai, actor, arjun kapoor, actress alia bhatt, superhit romantic film, 2 states, arjun, krrish malhotra, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved