• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए ASP अनुज चौधरी, इतनी रकम का किया ऐलान

ASP Anuj Chaudhary comes forward to help Rajpal Yadav, announces donation - Mumbai News in Hindi

मुंबई । एक्टर राजपाल यादव इन दिनों आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में बंद राजपाल पर लगभग 9 करोड़ रुपए का कर्ज है। फिल्म जगत के तमाम सितारे उनकी मदद के लिए आगे आए हैं। इस बीच फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश) में तैनात एएसपी अनुज चौधरी ने भी मदद की बात कही है। राजपाल यादव के इस मुश्किल वक्त में कई हस्तियां आगे आई हैं। सलमान खान, अजय देवगन, सोनू सूद, तेज प्रताप यादव समेत अन्य कई हस्तियों ने मदद का ऐलान किया है। सोनू सूद ने फिल्म में रोल और साइनिंग अमाउंट देने की बात कही, जबकि तेज प्रताप यादव ने 11 लाख रुपए की सहायता दी। अब इस सूची में नया नाम फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश) में तैनात एसपी एएसपी अनुज चौधरी का भी जुड़ गया है। अनुज चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर वीडियो पोस्ट कर राजपाल यादव की मदद का ऐलान किया। उन्होंने कहा, "राजपाल यादव जैसे कलाकारों ने हमें सालों तक हंसाया, मुश्किल वक्त में मुस्कुराने की वजह दी। जो लोगों को खुशी देते हैं, उन्हें अकेला नहीं छोड़ना चाहिए। मैं राजपाल की कॉमेडी और आध्यात्मिक विचारों से व्यक्तिगत रूप से प्रभावित हूं।"
उन्होंने एक वाक्य का जिक्र करते हुए कहा, "जीवन का एक भी सेकंड व्यर्थ न गंवाएं, क्योंकि वह वापस नहीं आता। मैं अपनी सैलरी अकाउंट से 51 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने का वादा करता हूं। यह राशि बड़ी नहीं है, लेकिन अपनी क्षमता के अनुसार मदद करना चाहता हूं।"
यह केस साल 2010 में शुरू हुआ था, जब राजपाल यादव ने अपनी निर्देशित फिल्म 'अता पता लापता' के लिए एक कंपनी से 5 करोड़ रुपए का लोन लिया था। फिल्म फ्लॉप होने के कारण कर्ज नहीं चुका पाए, ब्याज और पेनल्टी बढ़ने से राशि 9 करोड़ तक पहुंच गई। कोर्ट ने कई मौके दिए, लेकिन पूरा न होने पर 6 महीने की सजा सुनाई गई। फरवरी 2026 में सरेंडर करने के बाद से वह जेल में हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-ASP Anuj Chaudhary comes forward to help Rajpal Yadav, announces donation
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: asp anuj chaudhary, anuj chaudhary, rajpal yadav, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved