• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

देवी नवदुर्गा की आराधना से जीवन में दिव्य सुख, समृद्धि और सफलता प्राप्त होती है!

Worshiping Goddess Nav Durga brings divine happiness, prosperity and success in life! - Mumbai News in Hindi

सर्व मंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके, शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणी नमोस्तुते!
मुंबई। देवी नवदुर्गा की आराधना से जीवन में दिव्य सुख, समृद्धि और सफलता प्राप्त होती है। अलग अलग राशि/लग्र वालों को देवी आराधना से विशेष लाभ भी होते हैं। मेष राशि/लग्र वालों को देवी आराधना से पराक्रम में बढ़ोतरी होने के साथ साथ ऋण-रोग-शत्रु से मुक्ति मिलती है, वृष राशि/लग्र वालों को देवी आराधना से धन संचय के लाभ के साथ साथ विद्या और संतान सुख की प्राप्ति होती है, मिथुन राशि/लग्र वालों को देवी आराधना से संपूर्ण सुख की प्राप्ति के अलावा घर/वाहन आदि भौतिक साधनों की प्राप्ति होती है।
कर्क राशि/लग्र वालों को देवी आराधना से पदोन्नति के साथ साथ व्यय नियंत्रण का लाभ मिलता है, सिंह राशि/लग्र वालों को देवी आराधना से विशेष धनलाभ होता है, कन्या राशि/लग्र वालों को देवी आराधना से संपूर्ण सुख के अलावा कर्मक्षेत्र में सम्मान प्राप्त होता है। तुला राशि/लग्र वालों का देवी आराधना से भाग्योदय होता है, विदेश में कामयाबी मिलती है, वृश्चिक राशि/लग्र वालों को देवी आराधना से कष्टमुक्ति मिलने के अलावा धनलाभ होता है, धनु राशि/लग्र वालों को देवी आराधना से पारिवारिक सुख के अलावा रोजगार प्राप्ति का लाभ मिलता है।
मकर राशि/लग्र वालों का देवी आराधना से भाग्योदय होता है और ऋण-रोग-शत्रु से मुक्ति मिलती है, कुंभ राशि/लग्र वालों को देवी आराधना से संतान सुख मिलता है और विभिन्न कष्टों से मुक्ति मिलती है, मीन राशि/लग्र वालों को देवी आराधना से घर/परिवार में सुख/शांति के अलावा भौतिक साधनों की प्राप्ति होती है। इसी तरह कुल देवी की पूजा, आराधना से संपूर्ण कुल को सुख, समृद्धि, सम्मान, सफलता और उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है।
- प्रदीप लक्ष्मीनारायण द्विवेदी, बॉलीवुड एस्ट्रो एडवाइजर

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Worshiping Goddess Nav Durga brings divine happiness, prosperity and success in life!
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mumbai, goddess navdurga, worship, divine happiness, prosperity, success, zodiac signs, ascendants, benefits, spiritual practices, astrology in hindi, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

जीवन मंत्र

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved