• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुंबई अश्वमेध महायज्ञ : खारघर में कुंड का प्राकट्यीकरण, शांतिकुंज के आचार्यों ने कराया वैदिक कर्मकांड

Mumbai Ashvamedh Mahayagya: Manifestation of the pond in Kharghar, Acharyas of Shantikunj performed Vedic rituals - Mumbai News in Hindi

नवी मुंबई। अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा नवी मुंबई के खारघर में 21 से 25 फरवरी को अश्वमेध महायज्ञ किया जा रहा है। महायज्ञ हेतु वैदिक पद्धति द्वारा प्रारंभिक कुण्ड का प्राकट्यीकरण के साथ अश्वमेध महायज्ञ का यज्ञशाला का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया। महायज्ञ में 1008 कुण्ड होगा, और प्रत्येक कुण्ड में 10 व्यक्ति एक साथ हवन करेंगे, इस तरह दस हजार से अधिक व्यक्ति एक पाली में एक साथ यज्ञ में आहुति डालेंगे। अश्वमेध महायज्ञ स्थल कुल 240 एकड़ में है। विश्व मानवता के पोषण करने वाली सनातन संस्कृति के उत्थान एवं राष्ट्र के नवोन्मेष हेतु होने वाले इस महायज्ञ के लिए मुंबई के साथ ही देश विदेश के गायत्री परिजन विगत तीन साल में साधना एवं तैयारी में जुटे हैं। अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रमुख श्रद्धेय डॉ प्रणव पण्ड्या एवं शैलदीदी के निर्देशन तथा डॉ चिन्मय पण्ड्या के मार्गदर्शन में यज्ञ संचालन होगा। आचार्य एवं आचार्यों की टीम ब्रह्मणांच्छी, अध्यर्वु, होता, उद्गाता के साथ यज्ञ संसद की भूमिका निभायेंगे। इस महायज्ञ में सभी जाति, सम्प्रदायों के लिए प्रवेश पूरी तरह से निःशुल्क होगा। इस हवन में हर व्यक्ति अपनी श्रद्धानुसार भाग ले सकते हैं। इस महानुष्ठान में भाग लेने वाले व्यक्ति धन्य होंगे और वे पुण्य के भागीदार बनेंगे।
शांतिकुंज मीडिया विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार महायज्ञ में माता भगवती देवी भोजनालय के नाम से चार भोजनालय संचालित होंगे। जो अलग-अलग प्रांतों से आए अनुभवी परिजन संभालेंगे। पूजन के अवसर पर मुंबई अश्वमेध महायज्ञ के समन्वयक मनुभाई, शरद पारधी, परमान्द द्विवेदी, मुंबई के व्यवसायी, प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारी, गणमान्य नगर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mumbai Ashvamedh Mahayagya: Manifestation of the pond in Kharghar, Acharyas of Shantikunj performed Vedic rituals
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: navi mumbai, ashwamedha mahayagya, all world gayatri parivar, 21st to 25th february, kharghar, yagyashala construction, vedic method, 1008 kunds, havan, ten thousand people, sacrifice, one shift, news in hindi, latest news in hindi, news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

गॉसिप्स

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved