• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महाराष्ट्र के हिंगोली में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, 2.9 रही तीव्रता

Earthquake tremors felt once again in Hingoli, Maharashtra; magnitude recorded at 2.9 - Hingoli News in Hindi

हिंगोली। महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में गुरुवार सुबह फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी। एनसीएस के अनुसार, भूकंप गुरुवार सुबह 04:58:32 बजे आया। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.9 मापी गई। भूकंप का केंद्र हिंगोली में था, जिसका अक्षांश 19.498 उत्तर और देशांतर 77.217 पूर्व रहा। इसकी गहराई 5 किलोमीटर दर्ज की गई। हाल ही में 3 अक्टूबर को भी हिंगोली जिले में दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। सुबह करीब 7:46 बजे रिक्टर स्केल पर 3.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। भूकंप का केंद्र हिंगोली जिले के गढाला गांव के बाहरी इलाके में लगभग 7 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।
भूकंप के बाद कुछ समय के लिए नागरिकों में भय का माहौल छा गया था। हालांकि, इस भूकंप से किसी के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं आई थी।
पिछले कुछ दिनों से हिंगोली जिले में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। जुलाई में भी इसी तरह का हल्का भूकंप महसूस किया गया था। भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण किसी बड़े नुकसान की कोई खबर नहीं थी।
इससे पहले बीते महीने 26 सितंबर को महाराष्ट्र के पालघर जिले में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 मापी गई थी। भूकंप रात 10 बजकर 33 मिनट 46 सेकंड पर आया था, जिसका केंद्र जमीन से लगभग 5 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।
बता दें कि हिंगोली और उसके आसपास का इलाका किन्नेरसरी गोदावरी फाल्ट (केजीएफ) जैसी प्रमुख भूगर्भीय फाल्ट लाइन के नजदीक स्थित है। इन फाल्ट लाइनों के किनारे जमीन के नीचे चट्टानों में जो टेक्टोनिक तनाव जमा होता है, उसके अचानक खिसकने से बार-बार झटके महसूस होते हैं।
हिंगोली में आने वाले ज्यादातर भूकंप जमीन से लगभग 5 से 10 किलोमीटर की कम गहराई पर दर्ज किए जाते हैं। केंद्र उथला होने के कारण कम तीव्रता (जैसे 2.5 से 4.7 के बीच) वाले झटके भी सतह पर काफी स्पष्ट और तेज महसूस होते हैं।
इस क्षेत्र में लंबे समय से छोटे और मध्यम तीव्रता के झटकों का सिलसिला चल रहा है, जिसे 'अर्थक्वेक स्वार्म' कहा जाता है। इसमें बिना किसी एक बहुत बड़े भूकंप के, कम समय के अंतराल में कई छोटे-छोटे झटके आते रहते हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Earthquake tremors felt once again in Hingoli, Maharashtra; magnitude recorded at 2.9
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: earthquake tremors, felt once again, hingoli, maharashtra, magnitude recorded, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hingoli news, hingoli news in hindi, real time hingoli city news, real time news, hingoli news khas khabar, hingoli news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved