• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से आश्वासन मिलने पर यशवंत सिन्हा ने वापस लिया किसान आंदोलन

Yashwant Sinha withdraws kisan andolan on receiving the assurance from maharashtra chief minister devendra fadnavis - Akola News in Hindi

अकोला (महाराष्ट्र)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने महाराष्ट्र सरकार द्वारा किसानों की सात प्रमुख मांगें मान लिए जाने के बाद बुधवार को तीन दिन तक चला किसान आंदोलन स्थगित करने की घोषणा की। सिन्हा ने बुधवार देर शाम पत्रकारों से कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बुधवार को हुई बातचीत लाभकारी रही। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया है कि किसानों की सारी मांगें मान ली जाएंगी। तदनुसार आंदोलन वापस ले लिया गया है।

80 वर्षीय पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री ने हालांकि स्पष्ट किया कि इसे किसी की विजय या पराजय के रूप में नहीं देखना चाहिए, बल्कि यह महाराष्ट्र और बाकी देश के संपूर्ण किसान समुदाय के हित में है।

शेतकरी जागरण मोर्चा की मांगों में पिंक बॉलवर्म के हमले से किसानों को हुई क्षति की भरपाई, नकली बायोटेक बीज निर्माता व विक्रेता कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई, मूंग, उड़द पव सोयाबीन की फसलों में हुए नुकसान के लिए किसानों को पूरा मुआवजा, कृषि पंपों के लिए बिजली आपूर्ति बंद नहीं करने, किसानों के लिए प्रदेश सरकार की ओर सोने को बंधक रखने की स्कीम में छूट की अनुचित शर्तों को हटाने, नैफेड की ओर से घोषित सभी कृषि फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद और 15 जनवरी तक योग्य किसानों के कर्ज की माफी शामिल हैं। किसानों के तीन दिन के आंदोलन को सत्ताधारी भाजपा को छोड़कर प्रदेश के सभी राजनीतिक दलों का समर्थन प्राप्त था। बुजुर्ग नेता सिन्हा इससे पहले नोटबंदी और जीएसटी पर सवाल उठा चुके हैं।

-आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Yashwant Sinha withdraws kisan andolan on receiving the assurance from maharashtra chief minister devendra fadnavis
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatiya janata party senior leader yashwant sinha, kisan andolan in maharashtra, maharashtra chief minister devendra fadnavis, akola hindi news, kisan andolan hindi news, maharashtra hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, akola news, akola news in hindi, real time akola city news, real time news, akola news khas khabar, akola news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved