• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ई-केवाईसी नहीं कराने वाले 17 राशन विक्रेताओं का वेतन रूका, 7 को दुकानो से पृथक किया

Salary of 17 ration sellers who did not do e-KYC was stopped, 7 were separated from shops - Vidisha News in Hindi

विदिशा। लाटरी राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम में सम्मिलित पात्र हितग्राहियों की पहचान सुनिश्चित कराने के लिए सभी पात्र हितग्राहियों की ईकेवायसी का डाटाबेस में दर्ज कराने के निर्देश प्रसारित किए गए थे। जिला कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत सितम्बर माह में जुड़े नवीन एवं पूर्व से शेष रहे पात्र हितग्राहियों की आधार सत्यापन ई केवाईसी के कार्यो का संपादन अभियान के रूप में क्रियान्वित करने के निर्देश दिए गए थे। कलेक्टर सिंह के द्वारा दिए गए निर्देशो के अनुपालन में जिले के सभी विकासखण्डो में विशेष अभियान संचालित किया गया था। जिला आपूर्ति अधिकारी रश्मि साहू ने बताया कि लटेरी में आयोजित खण्ड स्तरीय समीक्षा में पात्र हितग्राहियों की ईकेवायसी में प्रगति ना लाने वाले उचित मूल्य दुकानो के विक्रेताओं का एक माह का वेतन भुगतान ना करने एवं विक्रेताओं को पद से पृथक करने के संबंध में लटेरी एसडीएम द्वारा आदेश जारी किया गया था।
लटेरी विकासखण्ड के 17 उचित मूल्य दुकान क्रमश सावनखेडी निर्सोंबरी कालादेव टोकरा ताजपुरा महावन मुरारिया मुरवास पठेराचाडूं मडावता सेमरीअहीर तिलानी अगरापठार डोडखेडा तथा लटेरी नगर परिषद के वार्ड क्रमांक दो की क्रमांक एक से सात तक एवं वार्ड क्रमांक सात से 15 के विक्रेताओं को सितम्बर माह का वेतन भुगतान नहीं किया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Salary of 17 ration sellers who did not do e-KYC was stopped, 7 were separated from shops
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: vidisha, national food security act, eligible beneficiaries, ekyc, database registration, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, vidisha news, vidisha news in hindi, real time vidisha city news, real time news, vidisha news khas khabar, vidisha news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved