• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लटेरी के खेड़ा में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, प्रशासन ने नष्ट की अवैध फसलें

Big action on encroachment in Kheda of Lateri, administration destroyed illegal crops - Vidisha News in Hindi

विदिशा | लटेरी के खेड़ा में वन विकास निगम, राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीमों ने वन भूमि पर फैले बड़े पैमाने पर अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। इस दौरान प्रशासन ने 50 से 60 हेक्टेयर भूमि से अवैध कब्जा हटाया और अतिक्रमणकारियों द्वारा उगाई गई पकी पकाई फसलों को नष्ट कर दिया। दोपहर 3 बजे तक चली इस कार्रवाई में दो जेसीबी और 10 ट्रैक्टरों का उपयोग कर अतिक्रमण हटाया गया। जानकारी के मुताबिक, सैकड़ों हेक्टेयर वन भूमि पर अवैध कब्जे किए गए हैं, जिन्हें हटाने के लिए प्रशासन ने यह अभियान छेड़ा। अवैध कब्जाधारियों पर प्रशासन का शिकंजा
समय-समय पर प्रशासन भू-माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाता रहा है, लेकिन इसके बावजूद अतिक्रमणकारी बड़े पैमाने पर वन भूमि पर कब्जा करते रहे हैं। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है और इसे अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ कड़ा संदेश माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Big action on encroachment in Kheda of Lateri, administration destroyed illegal crops
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: big action, encroachment, kheda, lateri, administration, illegal, crops, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, vidisha news, vidisha news in hindi, real time vidisha city news, real time news, vidisha news khas khabar, vidisha news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved