• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जब बनाई चाय!

When Madhya Pradesh Chief Minister Mohan Yadav made tea! - Ujjain News in Hindi

उज्जैन। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव उज्जैन प्रवास के दौरान शनिवार को अलग ही अंदाज में नजर आए। उन्होंने यहां बस स्टैंड का जायजा लिया, ऑटो चालकों से लेकर उज्जैन भ्रमण पर आए लोगों से चर्चा की, और साथ ही वहां पर चाय भी बनाई। मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार को उज्जैन में नानाखेड़ा के पं. दीनदयाल उपाध्याय बस स्टैंड पहुंचे। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि बस स्टैंड से अंतरराज्यीय बसें संचालित की जाती हैं। साथ ही राज्य के विभिन्न शहरों में आवागमन के लिए भी यहां से बसें संचालित होती हैं। मुख्यमंत्री ने यहां पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और यात्रियों, ऑटो रिक्शा संचालकों से चर्चा भी की। मुख्यमंत्री यादव ने बस स्टेंड पर बस यात्रियों और स्थानीय दुकानदारों से चर्चा की। उनकी समस्याओं को सुना। साथ ही एक चाय की दुकान पर चाय भी बनाई और नागरिकों से चाय पर चर्चा की। मुख्यमंत्री के सादगीपूर्ण व्यवहार की नानाखेड़ा बस स्टैंड के स्थानीय लोगों ने प्रशंसा की। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
दरअसल, उज्जैन में वर्ष 2028 में सिंहस्थ का आयोजन किया जाना है। इसकी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। सड़कों को चौड़ा किया जा रहा है, और शिप्रा नदी के घाट को आधुनिक स्वरूप दिया जा रहा है। इसके साथ ही आवागमन से लेकर यहां आने वाले श्रद्धालुओं को धार्मिक अनुष्ठान के दौरान किसी तरह की असुविधा न हो, इसकी भी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।
महाकाल मंदिर के आसपास भी सुविधाओं को बेहतर किया जा रहा है। साथ ही अन्य प्रमुख स्थलों तक जाने में श्रद्धालुओं को किसी तरह की सुविधा न हो इसके लिए भी सरकार की ओर से खास कदम उठाए जा रहे हैं। राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव का गृह जिला है उज्जैन, और यह आयोजन पिछले आयोजनों से बेहतर हो इसके लिए वे जी जान से जुटे हुए हैं। लगातार तैयारी की समीक्षा कर रहे हैं और अधिकारियों को निर्देश भी दे रहे हैं। -आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-When Madhya Pradesh Chief Minister Mohan Yadav made tea!
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cm mohan yadav ujjain visit, madhya pradesh cm different mood, inspected bus stand spoke with visitors, cm made tea in ujjain, interacted with auto drivers, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ujjain news, ujjain news in hindi, real time ujjain city news, real time news, ujjain news khas khabar, ujjain news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved