• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आध्यात्मिक चेतना का विस्तार : मोहन यादव

Expansion of spiritual consciousness under the leadership of Prime Minister Narendra Modi: Mohan Yadav - Ujjain News in Hindi

उज्जैन । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गौरवशाली अतीत और सांस्कृतिक परंपराएं पुनः जीवित हो रही हैं साथ ही आध्यात्मिक चेतना का विस्तार भी हो रहा है। उज्जैन स्थित वाल्मीकी धाम आश्रम में भुजरिया पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विधि-विधान से छड़ी पूजन किया। साथ ही, उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना करते हुए सभी को भुजरिया पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि हमारे लिए यह सौभाग्य की बात है कि आज भुजरिया पर्व के पावन अवसर पर उज्जैन स्थित बाबा महाकाल की नगरी से भगवान जाहरवीर गोगादेव महाराज के ध्वज-चिह्न की शोभायात्रा निकलेगी। उज्जैन की पावन धरती से पूरे देश में सामाजिक समरसता और एकता का संदेश जाएगा। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज हम अपने गौरवशाली अतीत और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को पुनः जीवंत कर रहे हैं। देश हर क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है और इसके साथ ही आध्यात्मिक चेतना का भी विस्तार हो रहा है।
राज्य में आज भुजरिया पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा भुजरिया पर्व हमारी लोक परंपराओं, आस्था और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। मेरी ओर से समस्त प्रदेशवासियों को भुजरिया पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए, यही कामना है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Expansion of spiritual consciousness under the leadership of Prime Minister Narendra Modi: Mohan Yadav
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: prime minister narendra modi, mohan yadav, narendra modi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ujjain news, ujjain news in hindi, real time ujjain city news, real time news, ujjain news khas khabar, ujjain news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved