• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ग्राम बखतपुरा में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, फाइनल मुकाबला पलेरा टीम ने जीता

Cricket tournament organized in village Bakhatpura, final match won by Palera team - Tikamgarh News in Hindi

टीकमगढ़। ग्राम पंचायत बखतपुरा में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला टीम पलेरा और बखतपुरा के बीच खेला गया। इस मुकाबले के मुख्य अतिथि गोविंद सिंह गौर (गुटई राजा), पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारिता बैंक, टीकमगढ़ रहे, जबकि अति विशिष्ट अतिथि के रूप में गायत्री विनोद वर्मा (चेयरमैन पलेरा), डॉ. अमर सिंह राजपूत (जिला कार्यवाहक कांग्रेस कमेटी टीकमगढ़), ब्लॉक अध्यक्ष पलेरा राजू राय, एडवोकेट मोहन अहिरवार, पार्षद मानसिंह राय और कमलेश पार्षद भी मौजूद थे। पहले बल्लेबाजी करते हुए पलेरा टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और 16 ओवर में 173 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बखतपुरा टीम मात्र 35 रनों पर ही ऑल-आउट हो गई। इस बेहतरीन मैच के दौरान मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीतू राय और मैन ऑफ़ द सीरीज का पुरस्कार राकेश राजपूत को दिया गया। यह क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजन अशफाक मंसूरी, मोंटी यादव, राहुल राजपूत टीला, पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी दिनेश कुमार निरंजन (किसान नेता), कपिल साहू, शाहरुख खान, विक्रम राय, केपी यादव, डॉ. अरविंद लोधी, अरविंद यादव, किदारी यादव, इंद्रपाल पाल, राकेश पाल और अन्य के द्वारा किया गया था। टूर्नामेंट में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए एक आर्केस्ट्रा प्रोग्राम भी आयोजित किया गया, जिसे सैकड़ों की संख्या में दर्शकों ने देखा और आनंद लिया। टूर्नामेंट के समापन पर दिनेश कुमार निरंजन ने सभी का आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Cricket tournament organized in village Bakhatpura, final match won by Palera team
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cricket, tournament, organized, village, bakhatpura, final, match, palera, team, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news, tikamgarh news, tikamgarh news in hindi, real time tikamgarh city news, real time news, tikamgarh news khas khabar, tikamgarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved