• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

टीकमगढ़ की अनोखी परंपरा : 12 साल के बच्चे को दूल्हा बनाकर बकरे पर बारात निकाली गई

Tikamgarh unique tradition: 12-year-old boy made groom and procession taken out on goat - Tikamgarh News in Hindi

टीकमगढ़। शहर में एक अनोखी परंपरा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें 12 साल के बच्चे को दूल्हा बनाकर घोड़ी की जगह बकरे पर बारात निकाली गई। इस परंपरा के अनुसार, लोहिया समाज में करीब 400 साल पुरानी कर्णछेदन की यह परंपरा हर पीढ़ी में धूमधाम से निभाई जाती है। यह परंपरा खासतौर पर समाज में बड़े बेटे के कर्णछेदन संस्कार के दौरान मनाई जाती है, जिसे शादी समारोह की तरह धूमधाम से किया जाता है। टीकमगढ़ शहर के ताल दरवाजा निवासी कैलाश अग्रवाल ने बताया कि उनके बड़े पोते राघव अग्रवाल का कर्णछेदन संस्कार गुरुवार को हुआ, और शुक्रवार को उसकी बकरे पर बारात निकाली गई। इस अवसर पर परिवार और रिश्तेदारों की एक बड़ी भीड़ बकरे की बारात में शामिल हुई, जिसमें गाजे-बाजे के साथ जश्न मनाया गया, डांस किया गया और पटाखे फोड़े गए। कैलाश अग्रवाल ने यह भी बताया कि उनके बड़े बेटे के कर्णछेदन संस्कार में भी यही परंपरा निभाई थी।
यह परंपरा दादा-परेदादा के समय से चली आ रही है, और लोहिया (अग्रवाल) समाज के अधिकांश परिवारों ने इसे अब तक जीवित रखा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Tikamgarh unique tradition: 12-year-old boy made groom and procession taken out on goat
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tikamgarh, unique, tradition, groom, procession, goat, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tikamgarh news, tikamgarh news in hindi, real time tikamgarh city news, real time news, tikamgarh news khas khabar, tikamgarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved