• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

12वीं के कम मार्क्स का ताना सुनने वाले टीकमगढ़ के प्रखर ने रक्षा और एयरोस्पेस तकनीक में देश-विदेश में लहराया परचम

Taunted for his low 12th grade marks, Prakhar from Tikamgarh has made his mark in defence and aerospace technology, both nationally and internationally - Tikamgarh News in Hindi

खास खबर। टीकमगढ़ जिले के छोटे से कस्बे पलेरा के रहने वाले प्रखर विश्वकर्मा आज मध्य प्रदेश में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। कम उम्र में ही रक्षा और एयरोस्पेस तकनीक में नए-नए प्रयोगों के कारण उन्हें मध्य प्रदेश का युवा मिसाइल मैन कहा जाने लगा है। लेकिन सितारों तक पहुँचने का यह सफर प्रखर के लिए बिल्कुल आसान नहीं था।
कम अंक और घरवालों की निराशाः
प्रखर ने अपने गाँव के पास स्थित एक छोटे कस्बे से 10वीं तक पढ़ाई की और फिर आगे की पढ़ाई के लिए गवर्नमेंट मॉडल स्कूल, पलेरा में दाखिला लिया। जब 12वीं का रिजल्ट आया तो मार्क्स उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे। कम प्रतिशत आने से परिवार में निराशा का माहौल था। घरवाले चाहते थे कि प्रखर कोई जोखिम न लें और BA या BSc जैसी सामान्य पढ़ाई कर लें। लेकिन प्रखर के सिर पर एयरोस्पेस, रॉकेट्स और अंतरिक्ष की दुनिया का जुनून सवार था—वे हर हाल में इंजीनियरिंग ही करना चाहते थे।
2024: घर छोड़कर बैंगलोर का रुख और 6 महीने की तपस्याः
जब सपनों और परिस्थितियों के बीच खींचतान बढ़ी, तो प्रखर ने 2024 में घर छोड़ने का साहसिक कदम उठाया। बिना किसी आर्थिक सहारे के वे भारत की 'स्पेस कैपिटल' बैंगलोर पहुँच गए। वहाँ संघर्ष करते हुए उन्होंने एक प्राइवेट एयरोस्पेस कंपनी में 6 महीने की इंटर्नशिप हासिल की। बैंगलोर में रहते हुए उन्होंने एक भी मौका नहीं गँवाया और इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) सहित देश की प्रमुख स्पेस व एस्ट्रोनॉमी संस्थाओं द्वारा आयोजित एक्सपो, कॉन्फ्रेंस और वर्कशॉप्स में भाग लिया। इस मेहनत के दम पर उन्हें कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियाँ मिलीं।
भोपाल वापसी और फीस की चुनौतीः
बैंगलोर से एक मजबूत प्रोफाइल बनाकर प्रखर भोपाल लौटे। अब समय था इंजीनियरिंग में एडमिशन लेने का, लेकिन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का समय न होने के कारण उन्होंने प्राइवेट कॉलेजों का रुख किया। यहाँ सबसे बड़ी दीवार आर्थिक तंगी थी। प्रखर ने LNCT भोपाल, ओरिएंटल कॉलेज, पारुल यूनिवर्सिटी और RNTU में जाकर अपने रिसर्च और अचीवमेंट्स दिखाए। उनकी प्रतिभा देखकर कई संस्थान 70% से 80% तक फीस डिस्काउंट देने को तैयार हो गए।
1 साल बाद घर वापसी: पुरानी नाराजगी गर्व में बदली
लगभग 1 साल तक प्रखर अपने घर नहीं गए थे और सिर्फ अपने काम पर ध्यान लगाते रहे। जब एडमिशन के साथ उनकी उपलब्धियों की गूँज चारों तरफ फैली, तब वे वापस अपने परिवार के पास पहुँचे। बेटे की लगन, इसरो से जुड़ी उपलब्धियाँ और संघर्ष देखकर घरवालों की सारी नाराजगी गर्व में बदल गई।
प्रखर की प्रमुख उपलब्धियाँ और प्रोजेक्ट्सः
इसरो पंजीकृत स्पेस ट्यूटर:
प्रखर इसरो के अधिकृत स्पेस ट्यूटर के रूप में स्कूली छात्रों और युवाओं को अंतरिक्ष विज्ञान व रॉकेट्री सिखाते हैं।
प्रोजेक्ट राम (Project RAM):
रीयूजेबल मिसाइल प्रणाली का एक खास कॉन्सेप्ट, जो मिशन पूरा करने के बाद सुरक्षित बेस पर वापस लौटने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है।
ग्लोबल फ़िज़िक्स समिट (USA) में भागीदारी:
अमेरिका में ' अमेरिकन फिजिकल सोसाइटी (एपीएस) द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय ग्लोबल फिजिक्स समिट में प्रतिनिधित्व।
नासा का 'साइंटिस्ट फॉर अ डे'' चयन:
नासा के कार्यक्रम के तहत यूरेनस के चंद्रमा से जुड़े शोध पत्र के लिए चयन। एरो एक्स स्पेस टेक्नोलॉजी: खुद का एयरोस्पेस रिसर्च स्टार्टअप शुरू किया।
सम्मान: 'इंटरनेशनल आइकॉन अवॉर्ड' और राज्य स्तरीय गौरव सम्मान से सम्मानित।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Taunted for his low 12th grade marks, Prakhar from Tikamgarh has made his mark in defence and aerospace technology, both nationally and internationally
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: prakhar vishwakarma tikamgarh, mp young missile man, palera youth aerospace innovations, prakhar vishwakarma defense technology, special news tikamgarh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tikamgarh news, tikamgarh news in hindi, real time tikamgarh city news, real time news, tikamgarh news khas khabar, tikamgarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved