टीकमगढ़। मध्य प्रदेश सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद प्रदेश में कर्ज के बोझ तले दबे किसानों द्वारा खुदकुशी करने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। यहां रोजाना कर्ज से परेशान किसान अपनी जान दे रहे हैं। सोमवार को टीमगढ़ और छतरपुर में दो किसानों ने आत्महत्या कर ली है। प्रदेश में किसान आंदोलन के बाद अब तक 25 किसान ने खुदकुशी कर चुके हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
टीकमगढ़ में बारेलाल अहिरबार नाम के किसान ने खेत में फांसी लगा कर जान दे दी। बताया जा रहा है कि अहिरबार के ऊपर करीब 40 हजार का कर्ज था। वहीं, छतरपुर जिले में 36 साल के भैयालाल कुशवाहा ने फांसी लगा कर जान दे दी। 36 साल के भैयालाल कुशवाहा पहले बटाई पर खेती करते थे, लेकिन भारी नुकसान के बाद वह मजदूरी करने लगे। परिवार के लोगों का कहना है कि आर्थिक तंगी की वजह से उन्होंने अपनी जान दे दी।
अगले सप्ताह पूर्वोत्तर राज्यों में चुनाव प्रचार करेंगे गृह मंत्री अमित शाह
तेजस्वी ने पप्पू यादव का नाम लिए बिना कहा- राजद का गठबन्धन कांग्रेस से, किसी व्यक्ति से नहीं
अब्बास अंसारी पिता के जनाजे में शायद ही हो सकेंगे शामिल, लोगों ने कहा - जब राम रहीम को पैरोल तो...
Daily Horoscope