• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

खरपतवार नाशक दवा से 15 बीघा गेहूं की फसल बर्बाद, किसान ने की मुआवजे की मांग

15 bigha wheat crop destroyed due to weedicide, farmer demands compensation - Tikamgarh News in Hindi

पलेरा। तहसील क्षेत्र के ग्राम दांतगोरा में एक किसान की 15 बीघा गेहूं की फसल खरपतवार नाशक दवा के छिड़काव के बाद नष्ट हो गई। पीड़ित किसान बरजोरा अहिरवार ने इस संबंध में पलेरा तहसीलदार अवंतिका तिवारी से शिकायत दर्ज कराई है और मुआवजे की मांग की है। बरजोरा अहिरवार ने बताया कि उन्होंने पलेरा के भरत विश्वकर्मा की खाद-बीज की दुकान से खरपतवार नाशक दवा खरीदी थी। फसल में खरपतवार खत्म करने के लिए इसका छिड़काव किया, लेकिन दवा के प्रभाव से न केवल खरपतवार, बल्कि पूरी फसल चौपट हो गई। किसान का कहना है कि इस वजह से उसे लगभग 3 लाख रुपये का नुकसान हुआ है और उसकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार अवंतिका तिवारी ने वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी को निर्देश दिया है कि वे खाद-बीज विक्रेता की दुकान से दवा के सैंपल एकत्र कर जांच कराएं।
पीड़ित किसान ने इस मामले में पलेरा थाना, तहसील और कृषि विभाग में भी शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने भरत विश्वकर्मा की खाद-बीज दुकान का लाइसेंस निरस्त करने और उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। किसान ने कहा कि खराब दवा के कारण उसकी फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई, जिससे उसे भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-15 bigha wheat crop destroyed due to weedicide, farmer demands compensation
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 15 bigha, wheat, crop, destroyed, weedicide, farmer, demands, compensation, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tikamgarh news, tikamgarh news in hindi, real time tikamgarh city news, real time news, tikamgarh news khas khabar, tikamgarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved