• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पानी नहीं तो नगर पालिका चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी

Warning of boycott of elections if there is no water in Shivpuri. - Shivpuri News in Hindi

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में गर्मी का जोर बढ़ने के साथ जलसंकट गहराने लगा है। शिवपुरी जिले में तो एक इलाके की महिलाओं ने पानी की समस्या को लेकर कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन किया और नगर पालिका चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दे डाली। शिवपुरी नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 38 फक्कड़ कॉलोनी में पानी का संकट बना हुआ है। इस समस्या से परेशान महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पर पहुंच गई और आगामी नगर पालिका चुनाव में चुनाव बहिष्कार की धमकी दे डाली। फक्कड़ कॉलोनी की सुनीता और राजकुमारी का कहना है कि उनके यहां कई साल से पानी की समस्या है। वार्ड में व्याप्त पेयजल संकट के बीच वे अपनी मजदूरी छोड़कर और बाल बच्चों को लेकर पानी भरने के लिए दूर-दूर तक जाती है लेकिन नगरपालिका प्रशासन उनकी इस समस्या पर गौर नहीं कर रहा है। कलेक्टर कार्यालय पर अपनी समस्या लेकर पहुंची वार्ड 38 फक्कड़ कॉलोनी की रहने वाली महिलाओं का कहना है कि मड़ीखेड़ा डेम से आई पाइप लाइन उनकी कॉलोनी के पास में बिछा दी गई है लेकिन नल कनेक्शन नहीं दिए गए। वार्ड में पेयजल संकट है और सीएम हेल्पलाइन 181 पर शिकायत दर्ज की गई, लेकिन नगरपालिका के अधिकारियों के द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
पानी की समस्या को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंची महिलाओं ने कलेक्टर को आवेदन देकर समस्या के जल्दी निपटारे की मांग की है।
-- आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Warning of boycott of elections if there is no water in Shivpuri.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: no water, municipal elections, warning of boycott, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, shivpuri news, shivpuri news in hindi, real time shivpuri city news, real time news, shivpuri news khas khabar, shivpuri news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved