• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शिवपुरी में बौद्ध धर्म अपनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Video of adopting Buddhism in Shivpuri goes viral on social media - Shivpuri News in Hindi

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में लगभग 40 परिवारों से जुड़े लोगों के धर्म परिवर्तन कर बौद्ध धर्म अपनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रशासनिक अधिकारी इस वीडियो को लेकर कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह करैरा के ग्राम बहगवां का बताया जा रहा है।
कहा जा रहा है कि कथित तौर पर छुआछूत से परेशान होकर 40 परिवारों से जुड़े लोगों ने बौद्ध धर्म अपनाया है।
जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें यह शपथ दिलाई जा रही है कि कभी भी राम-कृष्ण और अन्य देवताओं को भगवान नहीं मानूंगा और पूजा नहीं करुंगा।
बताया जा रहा है कि बहगवां गांव में सभी ग्रामीणों ने मिलकर 25 साल बाद गांव में भागवत कथा का आयोजन किया था। इस भागवत कथा के भंडारे से एक दिन पहले कुछ बात हो गई उसके बाद यह वीडियो सामने आया जिसमें हिंदू धर्म परित्याग और बौद्ध धर्म अपनाने की बात कही जा रही है।
इस मामले में कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी से आईएएनएस ने संपर्क किया, मगर उनसे बात नहीं हो पाई।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Video of adopting Buddhism in Shivpuri goes viral on social media
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shivpuri, madhya pradesh, religious conversion, buddhism, video viral, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, shivpuri news, shivpuri news in hindi, real time shivpuri city news, real time news, shivpuri news khas khabar, shivpuri news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved