• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मध्य प्रदेश में वोट के लिए मंत्री ने फैलाई झोली, बहाए आंसू

Minister spread his bag for votes in Madhya Pradesh, shed tears - Shivpuri News in Hindi

शिवपुरी। मध्य प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए उम्मीदवार सारा जोर लगाए हुए हैं। शिवपुरी के पोहरी विधानसभा क्षेत्र में तो भाजपा उम्मीदवार और राज्यमंत्री सुरेश राठखेड़ा ने मतदाताओं के सामने झोली फैलाकर वोट की भीख मांगी और आंसू भी बहाए। शिवपुरी जिले की पोहरी विधानसभा क्षेत्र सेे सिंधिया समर्थक पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री सुरेश राठखेड़ाम् उम्मीदवार है । बीते रोज वे मंच से रोते गिड़गिड़ाते और जनता से झोली फैला कर वोटों की भीख मांगते नजर आए। भाजपा प्रत्याशी राठखेड़ा ने मंच से जनता को साष्टांग प्रणाम भी किया। सभा के दौरान उन्होंने कहा कि मैंने सपने में भी नहीं सोचा था कि एक गरीब किसान के बेटे को महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया और मामा बल्लभ भवन में पहुंचाएंगे। राठखेड़ा ने कहा कि मैं आपसे भीख मांगता हूं, मेरी लाज रख लो। आने वाली 17 तारीख को सभी भाई फूल को वोट दें।
पोहरी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा, कांग्रेस के अलावा बसपा के कारण त्रिकोणीय मुकाबला हो गया है। धाकड़ (किरार) बाहुल्य इस सीट पर कांग्रेस से बगावत कर बसपा से प्रद्युम्न वर्मा मैदान में है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Minister spread his bag for votes in Madhya Pradesh, shed tears
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: madhya pradesh, shivpuri, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, shivpuri news, shivpuri news in hindi, real time shivpuri city news, real time news, shivpuri news khas khabar, shivpuri news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved