• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

श्योपुर शहर में ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में विवाद, सर तन से जुदा के नारे लगाने वाले गिरफ्तार

Controversy in Eid Miladunnabi procession in Sheopur city, those raising slogans of Sar Tan Se Juda arrested - Sheopur News in Hindi

श्योपुर। श्योपुर में ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा सीताराम मंदिर के सामने "सर तन से जुदा" जैसे विवादित नारे लगाए गए और मंदिर के पास पटाखे भी फोड़े गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें यह नारे और पटाखे फोड़ने का दृश्य साफ दिखाई दे रहा है। इस बीच, एक और वीडियो सामने आया है जिसमें जुलूस के दौरान घर के सामने रोड पर पटाखे फोड़े जा रहे हैं। इन घटनाओं से हिंदू संगठनों में रोष फैल गया, जिसके चलते उन्होंने श्योपुर कोतवाली का घेराव किया और संबंधित व्यक्तियों पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए इस मामले में चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। इनमें एक एएसआई, एक दीवान और दो आरक्षक शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने इन अधिकारियों को सस्पेंड किया है और धर्म विरोधी नारे लगाने वाले तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Controversy in Eid Miladunnabi procession in Sheopur city, those raising slogans of Sar Tan Se Juda arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: controversy, eid miladunnabi, procession, sheopur, city, sar tan se juda, arrested, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sheopur news, sheopur news in hindi, real time sheopur city news, real time news, sheopur news khas khabar, sheopur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved