श्योपुर। कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता निर्वा के 19 माह के नर शावक केएनजी22 की गोली लगने से मौत के मामले में वन विभाग और पुलिस की कार्रवाई जारी है। इस मामले में अब तक छह वनकर्मियों को निलंबित किया जा चुका है, जबकि आठ संदिग्धों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है।
मुरैना पुलिस ने दो आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी दी है। वहीं, एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक एसटीएफ ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।
मामले की जांच के लिए केंद्र सरकार की एनटीसीए और डब्ल्यूसीसीबी की उच्चस्तरीय टीम भी पहुंची है। इसी बीच कूनो नेशनल पार्क के डायरेक्टर उत्तम शर्मा ने शनिवार को सैटेलाइट कॉलर से वन्यजीवों की निगरानी की तकनीकी सीमाओं पर विस्तृत प्रेस बयान जारी किया। उनके इस स्पष्टीकरण पर वाइल्ड लाइफ एक्टिविस्ट अजय दुबे ने तीखा हमला बोलते हुए उन्हें पद से हटाने की मांग की है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मामला 25 अक्टूबर का है, जब नर चीता केएनजी22 श्योपुर टेरिटोरियल वन मंडल के कंपार्टमेंट नंबर 748 में गंभीर रूप से घायल मिला था। उसे रेस्क्यू कर जबलपुर स्थित नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय ले जाया गया। सीटी स्कैन में उसके आंतरिक अंगों, मांसपेशियों, हड्डियों और तंत्रिका तंत्र को गंभीर नुकसान की पुष्टि हुई। आपातकालीन ऑपरेशन के दौरान उसके शरीर से बंदूक के पांच छर्रे निकाले गए। तमाम प्रयासों के बावजूद 27 अक्टूबर की सुबह उसकी मौत हो गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए केंद्र सरकार ने एनटीसीए और डब्ल्यूसीसीबी के वरिष्ठ अधिकारियों की तीन सदस्यीय टीम भेजी है। इसमें एनटीसीए के वन महानिरीक्षक, डब्ल्यूसीसीबी के अतिरिक्त निदेशक और क्षेत्रीय उपनिदेशक शामिल हैं। टीम को घटनास्थल और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच, सुरक्षा प्रोटोकॉल तथा निगरानी व्यवस्था की पड़ताल की जिम्मेदारी दी गई है। टीम ने मैदानी स्तर पर जांच शुरू कर दी है। वहीं, मध्य प्रदेश सरकार ने वन विभाग और पुलिस अधिकारियों को शामिल कर विशेष जांच दल (एसटीएफ) गठित किया है।
चीते की सुरक्षा और निगरानी में लापरवाही को लेकर ग्वालियर वन वृत्त के सीसीएफ ने श्योपुर और मुरैना वन मंडल के छह वनकर्मियों को निलंबित किया है। इनमें विजयपुर के रेंजर जाहर सिंह गौड़, पहाड़गढ़ के रेंजर आकाश तोमर और डिप्टी रेंजर कीर्ति शांडिल्य सहित अन्य मैदानी कर्मचारी शामिल बताए गए हैं।
वहीं, मामले में आठ संदिग्धों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। मुरैना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर हथियार बरामद किए जाने की जानकारी दी है। इसके अलावा एसटीएफ द्वारा तीन संदिग्धों से पूछताछ किए जाने की खबर सामने आई है। बरामद हथियारों का चीते को लगे छर्रों से संबंध फॉरेंसिक जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।
शनिवार की शाम को डायरेक्टर उत्तम शर्मा ने प्रेस बयान में बताया कि कूनो में सैटेलाइट कॉलर लगे चीतों की लोकेशन सामान्यतः छह घंटे के अंतराल पर मिलती है। यदि एक लोकेशन नहीं मिलती तो दो सफल लोकेशन के बीच 12 घंटे या उससे अधिक का अंतर हो सकता है। घने जंगल, पेड़ों की छतरी, पहाड़ी क्षेत्र, गुफाएं और गहरी घाटियां सिग्नल को प्रभावित कर सकती हैं।
उन्होंने बताया कि करीब 15 चीतों की निगरानी के लिए सैटेलाइट ट्रैकिंग के साथ वीएचएफ रेडियो रिसीवर का भी उपयोग किया जाता है। चीते रोजाना औसतन 6 से 8 किलोमीटर और कई बार 12 से 15 किलोमीटर या उससे अधिक दूरी तय करते हैं। एक सैटेलाइट कॉलर की कीमत लगभग 4 से 5 लाख रुपए होती है। डायरेक्टर के मुताबिक, कॉलर किसी जानवर का लाइव प्रसारण नहीं करता, बल्कि निर्धारित अंतराल पर उसकी भौगोलिक लोकेशन भेजता है।
डायरेक्टर के प्रेस बयान पर वाइल्ड लाइफ एक्टिविस्ट अजय दुबे ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे 'असफल अफसर का अंग्रेजी में सजावटी वक्तव्य' बताया। दुबे ने आरोप लगाया कि उत्तम शर्मा के कार्यकाल में कूनो में दो स्निफर डॉग की मौत हुई, कूनो लैंडस्केप में दर्जनों तेंदुओं के शिकार के मामले सामने आए और माधव की बाघिन का मामला भी रहा।
उन्होंने वर्ष 2021 में उत्तम शर्मा के पन्ना टाइगर रिजर्व में फील्ड डायरेक्टर रहते हुए रेडियो कॉलर लगे बाघ के शिकार का मामला भी उठाया। दुबे ने मांग की कि उत्तम शर्मा को पद से हटाया जाना चाहिए। उनका कहना है कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो कूनो के बाकी चीते भी खतरे में रह सकते हैं।
--आईएएनएस
राशिफल: सिंह और वृश्चिक समेत 5 राशियों को मिल सकता है धन लाभ, जानें सभी 12 राशियों का हाल
दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान, जानें सही मुद्रा और आकार
बीसीसीआई, जय शाह, विराट कोहली, गौतम गंभीर, राजीव शुक्ला ने दी दिवाली की शुभकामना
बिग बी ने दीपावली पर दी बधाई, बोले-लिखने वाले हाथ में हो रहा है कष्ट, इसलिए जवाब में हो रहा विलंब
EICMA 2026 में पेश हुईं ये दमदार बाइकें और स्कूटर, जल्द भारतीय बाजार में दे सकती हैं दस्तक
लॉस एंजिल्स में प्रियंका चोपड़ा की दीवाली पार्टी, निक और मालती के साथ शेयर की फैमिली फोटो
अंडर-19 एशिया कप : महामुकाबले में आज टकराएंगे भारत और पाकिस्तान; ओमान में सुबह 10:30 बजे से भिड़ंत, आर्यवीर सहवाग और उस्मान खान पर रहेंगी नजरें
बिग बॉस से लॉकअप तक, पायल रोहतगी की जिंदगी से जुड़े ये दिलचस्प किस्से
दीपावली पर दिलीप कुमार को याद कर भावुक हुईं सायरा बानो
7 नवंबर का पंचांग: पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 9:25 बजे से 10:47 बजे तक रहेगा राहुकाल
राशिफल 6 नवंबर: शुक्रवार को इन 12 राशियों के जीवन में होंगे बदलाव, जानें अपना दिन
8 नवंबर का पंचांग: दीपावली की पूजा का शुभ मुहूर्त कब, रात 10:01 बजे से 11:43 बजे तक रहेगा अमृत काल
दीपावली पर विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने बेटे विहान की फोटो इंस्टाग्राम पर की शेयर
आयुष्मान खुराना को मिली थी धमकी, ऑडियो में कहा-'टाइगर श्रॉफ के साथ जो हुआ, वैसा तुम्हारे साथ भी हो सकता है'
रजनीकांत ने फैंस के साथ मनाई दीपावली, आवास के बाहर जुटी सैकड़ों की भीड़
एलेना रायबाकिना ने बीमारी की वजह से 2026 डब्ल्यूटीए फाइनल्स से नाम वापस लिया
धनतेरस 2026: आज सोना-चांदी से लेकर झाड़ू तक खरीदने के शुभ मुहूर्त, जानें किस समय करें खरीदारी
राम चरण, जूनियर एनटीआर, अल्लू अर्जुन समेत कई सितारों ने दीपावली की शुभकामनाएं दीं
मध्य प्रदेश में दिवाली की रात दो भीषण अग्निकांड, 12 लोगों की मौत

ईरान जंग पर जेडी वेंस की टिप्पणी से कई लोग नाराज: ट्रंप

न्याय के मार्ग से कभी विचलित नहीं होते सत्पुरुष, पीएम मोदी ने दिया समानता और न्याय का संदेश
राशिफल 9 नवंबर: मेष, धनु और मकर सहित कई राशियों के लिए धन लाभ के योग
इंडिया बाइक वीक 2026 की तारीखों का ऐलान, 4 और 5 दिसंबर को पंचगनी में जुटेंगे बाइक प्रेमी
'सबके लिए एक जैसा गिफ्ट वाली सोच गलत,' दीपावली गिफ्ट पर श्वेता त्रिपाठी की राय
अभिनेत्री अंजू महेंद्रू ने संजीव कुमार को किया याद, शेयर की दुर्लभ थ्रोबैक तस्वीर
'सबसे पहले मेरा दाखिला कॉन्वेंट स्कूल में हुआ था', अमिताभ बच्चन ने शेयर किया स्टेज का पहला अनुभव
4 साल की हुईं राहा कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं कार्टून-थीम बर्थडे पार्टी की तस्वीरें
'रामायण' में शूर्पणखा बनने के लिए रकुल प्रीत को रोज लगते थे चार घंटे, बीटीएस पल किए शेयर
भुवन बाम की 'ढिंढोरा 2' का इंतजार खत्म, 20 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर होगा प्रीमियर
'रूटीन का भी अपना अलग मिजाज,' दिनचर्या में धीरे-धीरे वापसी पर बोले अमिताभ बच्चन
मिसिंग यू पापा, बेटे करण के साथ पिता धर्मेंद्र की पसंदीदा जगह पर पहुंचे सनी देओल
एक्टिंग के साथ कविता भी लिखती हैं भाग्यश्री बोरसे, पहली बार बताया अपना सीक्रेट
मां जरीन खान की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं सुजैन खान, बोलीं - आप मेरे अंदर ही रहती हैं
रणबीर कपूर ने बताया रिश्ते को मजबूत बनाने का राज, बोले- 'प्यार जोड़ता है, विश्वास मजबूती देता है और सम्मान उसे कायम रखता है'
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
रोज 5 मिनट करें अर्ध उष्ट्रासन, गर्दन-कमर दर्द और कब्ज से मिलेगा छुटकारा
दीपावली पर क्यों खास है पद्मावती अम्मावारी मंदिर का दर्शन? जानिए 'सारे' की परंपरा और आस्था
दुनिया का इकलौता मंदिर जहां हनुमान जी के 9 रूप और 12 लीलाओं के दर्शन, चिट्ठी लिखने से पूरी होती है मन्नत
अर्ध मत्स्येन्द्रासन से एड्रिनल ग्रंथि होगी मजबूत, पाचन भी होगा बेहतर
शरीर के साथ मन का भी अभ्यास : योग में धारणा और ध्यान से मिलता है मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और एकाग्र करना है, रोज करें त्राटक, दूर होगी अनिद्रा और तनाव की समस्या
क्या आप भी योग करते समय शरीर पर डालते हैं जरूरत से ज्यादा जोर? आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत
योग केवल आसन नहीं : यम और नियम के बिना अधूरी है साधना
योग में जल्दबाजी नहीं, नियमित अभ्यास है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताए सिद्धांत
सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान
'तितली उड़ी' गाने वाली गायिका शारदा कभी तेहरान की पार्टियों में गाती थीं, राजकपूर ने बॉलीवुड में कराई थी एंट्री
दीप्ति नवल ने फिल्म 'यात्रा' की तस्वीर शेयर कर ताजा की पुरानी यादें, लिखा-नाना और मेरे बीच का एक पल
'फ्लॉप शो' में दर्शकों को हंसाने वाले जसपाल भट्टी गंभीर मसलों को मजाकिया अंदाज में करते थे पेश
क्या आप भी टीवी देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद में बताया गया है खतरनाक, जानें सही तरीका
पेट को रखना है फिट तो रोज करें ये 10 योगासन, गैस और कब्ज की परेशानी में मिलेगी राहत
सृष्टि सिंह का तमिल डेब्यू, बोलीं- दर्शना सिर्फ मां नहीं, एक इंडिपेंडेंट महिला है
वृश्चिकासन: शरीर ही नहीं मन को भी देता है चुनौती, जानें इसके अद्भुत फायदे और सही तरीका
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 09/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope