• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

MP: किसानों ने फिर जाम किया इंदौर-भोपाल मार्ग, जानिए इस बार क्या हुआ

सीहोर। मध्य प्रदेश में पिछले दिनों किसानों ने कर्ज माफी व अन्य मांगों को लेकर आंदोलन किया था। किसानों का यह आंदोलन उस समय उग्र हो गया था जब पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों पर फायरिंग की थी। इस फायरिंग में 6 किसानों की मौत हो गई थी। किसानों ने राजमार्गों को जाम कर दिया था। सैंकडों वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया था। हांलांकि सीएम शिवराज के उपवास के बाद किसानों ने अपना आंदोलन वापस ले लिया था लेकिन आज फिर से किसानों ने इंदौर-भोपाल राजमार्ग को जाम कर दिया। बुधवार को मंडी में प्याज की तुलाई में देरी होने से नाराज किसानों ने इंदौर-भोपाल मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। वाहनों का आवागमन लगभग दो घंटे बाधित रहा, जिससे दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गई। पुलिस के समझाने और प्याज तुलवाई का आश्वासन देने पर किसान सडक से हटे। ज्ञात हो कि राज्य सरकार ने किसानों के प्याज आठ रुपये प्रति किलोग्राम की दर से खरीदने का फैसला लिया है। कई क्षेत्रों से किसानों से प्याज की खरीद न किए जाने की शिकायतें आ रही हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-madhya pradesh Farmers block Indore-Bhopal road
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: madhya pradesh farmers, farmers block indore-bhopal road, farmers jam, farmers protest on indore bhopal road\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sehore news, sehore news in hindi, real time sehore city news, real time news, sehore news khas khabar, sehore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved