• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

चित्रकूट उपचुनाव के लिए मतदान जारी, बीजेपी-कांग्रेस के बीच कडा मुकाबला

सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले मेंचित्रकूट विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए गुरुवार को मतदान हो रहा है। मतदान की रफ्तार शुरुआत में धीमी है। इस दौरान मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, ‘‘सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया। 257 मतदान केंद्रों पर मतदान हो रहा है, जो शाम पांच बजे तक जारी रहेगा। इस दौरान 12 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। यहां मुख्य मुकाबला कांग्रेस के नीलांशु चतुर्वेदी और भाजपा के शंकर दयाल त्रिपाठी के बीच है।

चित्रकूट के विधानसभा क्षेत्र के एक लाख 98 हजार 122 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें एक लाख छह हजार 390 पुरूष, 91 हजार 730 महिला और दो थर्ड जेंडर उम्मीदवार हैं। मतगणना 12 नवंबर को होगी। आधिकारिक ब्यौरे के मुताबिक, चित्रकूट उपचुनाव में 385 ईवीएम के साथ 382 वीवीपैट मशीन भी लगाई गई हैं। वीवीपैट से मतदाता यह देख सकेंगे कि उन्होंने जो वोट दिया है, वह सही है या नही, इसके लिए उन्हें सात सेकंड का समय मिलेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Voting for Chitrakoot by-election : Tough fight between Congress and BJP candidates
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: voting for chitrakoot by-election, tough fight between congress and bjp candidates, congress candidates, bjp candidates, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, satna news, satna news in hindi, real time satna city news, real time news, satna news khas khabar, satna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved