• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कोल कुंभ से लौट रही तीन बसों को ट्रक ने मारी टक्कर, 15 लोगों की मौत, 39 से अधिक घायल

Truck collided with two buses returning from Kol Kumbh, 8 people died - Satna News in Hindi

सीधी/रीवा। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में शुक्रवार देर रात एक ट्रक और तीन बसों की टक्कर में 15 लोगों की मौत हो गई और 39 से अधिक लोग घायल हो गए। रीवा के संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती घायलों में छह की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के सतना में आयोजित कोल महाकुंभ से वापस सीधी लौट रहीं तीन बसें हादसे का शिकार हो गईं। मोहनिया घाटी में खड़ी तीन बसों में एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे 15 लोगों की मौत हो गई। जबकि, तीन दर्जन से ज्यादा घायलों को रीवा और सीधी अस्पताल भेजा गया मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। आधिकारिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार हादसा रात करीब 9 बजे का बताया जा रहा। सतना में रुके मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी रात करीब 10.50 बजे घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।
बताया गया कि सीधी जिले से सतना में आयोजित कोल महाकुंभ में शामिल होने के लिए कई बसें आईं थीं। शाम करीब पांच बजे कार्यक्रम खत्म होने के बाद वे वापस सीधी जा रही थीं। मोहनिया टनल के पास उनके रुकने का प्वाइंट तय किया गया था। तीन बसें टनल के पास रुकीं। वहां कार्यक्रम में आने वालों के लिए चाय-नाश्ते की व्यवस्था की गई थी। कोल समाज के लोगों को बसों में जैसे ही नाश्ते के पैकेट दिए जा रहे थे, तभी रीवा की ओर से जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने एक बस को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि आगे वाली बस रोड से नीचे गिर गई। हादसे कई लोग बस के नीचे आ गए। घटना की सूचना मिलते ही चुरहट सहित कई थानों का पुलिस बल पहुंचा और बचाव कार्य शुरू किया गया।
मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये का मुआवजा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। गंभीर रूप से घायलों को 2 लाख रुपये और मामूली चोटों वाले पीड़ितों को 1 लाख रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने रीवा के अस्पताल का दौरा किया, जहां घायल यात्रियों को भर्ती कराया गया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Truck collided with two buses returning from Kol Kumbh, 8 people died
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: accident in mp, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, satna news, satna news in hindi, real time satna city news, real time news, satna news khas khabar, satna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved