• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सतना में झोपड़ी में आग लगी, तीन जिंदा जले

Hut caught fire in Satna, three burnt alive - Satna News in Hindi

सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक झोपड़ी में लगी आग में पोता-पोती और दादी जिंदा जल गए। तीनों की मौत हो गई। आग कैसे लगी इसका कारण पुलिस खोज रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की देर शाम को कोठी थाना क्षेत्र के भैंसवार गांव में झोपड़ी में पांच वर्षीय सागर डाहोर अपनी चार वर्षीय बहन कीर्ति के साथ खेल रहा था, जबकि उनकी दादी विद्या डाहोर खाना बना रही थी। इस दौरान आग की चिंगारी उठी और आग भड़क गई। पुलिस के मुताबिक, विद्या ने देखा कि बच्चे जहां खेल रहे है वहां आग लगी है तो वह दोनों पोते-पोती को बचाने भागी और वह भी आग की लपटों में घिर गई। तीनों चीखे-चिल्लाए मगर उन्हें बाहर नहीं निकाला जा सका, परिणामस्वरुप तीनों ही बुरी तरह झुलस गए। गांव वालों ने तीनों को बचाने के हर संभव प्रयास किए, राहत और बचाव कार्य करते हुए पानी का इंतजाम किया, फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई और जब तीनों को उन्हें बाहर निकाला गया, मगर तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Hut caught fire in Satna, three burnt alive
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hut caught fire in satna, three burnt alive, satna, fire, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, satna news, satna news in hindi, real time satna city news, real time news, satna news khas khabar, satna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved