• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

MP Honey Trap Case : विधायक ने कहा, श्वेता जैन अब भाजपा की सदस्य नहीं

सागर। मध्य प्रदेश के बहुचर्चित हनी ट्रैप सेक्सकांड की मुख्य आरोपी सागर निवासी श्वेता विजय जैन भाजपा की प्राथमिक सदस्य नहीं हैं। यह बात भाजपा विधायक और पूर्व जिला अध्यक्ष शैलेंद्र जैन ने मंगलवार को संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कही।

भाजपा की गांधी संकल्प यात्रा को लेकर बुलाए गए संवाददाता सम्मेलन में सांसद राजबहादुर सिंह और विधायक शैलेंद्र जैन से श्वेता विजय जैन को लेकर सवाल पूछे गए कि क्या वह भाजपा में हैं? इस पर विधायक और पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र जैन ने कहा, श्वेता के पति विजय जैन भाजपा के सक्रिय नेता थे।

उनकी पत्नी के तौर पर श्वेता पार्टी में सक्रिय हुईं। पिछले कई वर्षो से वह पार्टी की गतिविधियों में शामिल नहीं हैं। चूंकि भाजपा की हर छह साल में सदस्यता होती है, उनकी सदस्यता नहीं हुई है। अब वह पार्टी की सदस्य नहीं हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Madhya Pradesh Honey Trap Case : MLA Shailendra Jain says that now shweta jain is not bjp member
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: madhya pradesh honey trap case, mla shailendra jain, shweta jain, bjp member, honey trap case, sagar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sagar news, sagar news in hindi, real time sagar city news, real time news, sagar news khas khabar, sagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved